झारखंड गौरव यात्रा में छऊ नृत्य, गतका का जौहर और फिरकाल का शौर्य देख झूम उठा जमशेदपुर
जमशेदपुर में झारखंड गौरव यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें छऊ नृत्य, गतका और फिरकाल के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और शौर्य को दर्शाया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। यात्रा का उद्देश्य राज्य की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देना था।

दैनिक जागरण की झारखंड गौरव यात्रा के दौरान जमशेदपुर में लोक कलाकार।
जागरण नेटवर्क, जमशेदपुर/ आदित्यपुर/ गम्हरिया/ घाटशिला/ बहरागोड़ा/चाकुलिया। झारखंड के रजत जयंती वर्ष ने कोल्हान की फीजा को ऐतिहासिक बना दिया, जब दैनिक जागरण के आह्वान पर लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। यह केवल एक यात्रा नहीं थी, बल्कि झारखंड की आत्मा, संस्कृति और सामूहिक गर्व का जीवंत उत्सव था।
संस्कृति का इंद्रधनुष : छऊ, फिरकाल और गतका ने बांधा समां
विकास का सारथी : झारखंड के सफर के साथ जागरण की कलम
बच्चों की बैंड पर पुष्पवर्षा, स्कूलों ने स्वागत द्वार सजाए
गम्हरिया ने पुष्पवर्षा से गौरव यात्रा का स्वागत
बुधवार की सुबह, झारखंड गौरव यात्रा जब गम्हरिया पहुंची तो लाल बिल्डिंग चौक पुष्पवर्षा से महक उठा। गम्हरिया इंग्लिश स्कूल और श्री राम डिवाइन एकेडमी के छात्रों ने माला पहनाकर यात्रा दल का अभिनंदन किया।
चाकुलिया में ढोल-नगाड़ों संग गूंजा जय झारखंड
पूर्वी सिंहभूम के औद्योगिक नगर चाकुलिया में गुरुवार को यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। जुगीपाड़ा रंकिनी मंदिर के पास डॉ. शालिनी मिश्रा ने मशाल थामी, जबकि बिहार-यूपी जागरण मंच के दिनेश सिंह और मारवाड़ी युवा मंच के विवेकानंद लोधा साथ चले।
बहरागोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, पुष्पों से सजी राहें
चाकुलिया से निकलकर जैसे ही यात्रा बहरागोड़ा पहुंची, चौक-चौराहे लोगों की भीड़ से भर गए। बहरागोड़ा प्लस टू विद्यालय में छात्रों ने बैंड की धुन पर पुष्पवर्षा की।
मुख्य बाजार में युवा मंच बहरागोड़ा ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने मशाल थामकर कहा कि गांव से लेकर शहर तक झारखंड गौरव का यह उत्सव हमारी अस्मिता की पहचान है।
लक्ष्मीनारायण गोला समिति का अभिनंदन
नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में लक्ष्मीनारायण गोला समिति द्वारा तिरंगा लहराकर यात्रा का स्वागत हुआ। पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने कहा कि यह यात्रा झारखंड की संस्कृति और विरासत को सहेजने का प्रयास है।
मानुषमुड़िया में मुखिया के नेतृत्व में हुआ स्वागत
यात्रा जब मानुषमुड़िया बाजार पहुंची, तो महावीर मंदिर के समीप पंचायत मुखिया राम मुर्मू और समिति सदस्य शुभ्रारानी महापात्रा ने मशाल थामकर स्वागत किया। मुखिया मुर्मू ने कहा कि झारखंड का निर्माण संघर्षों की आग में तपकर हुआ है। आज 25 वर्षों बाद जागरण इस गौरव को जन-जन तक पहुंचा रहा है, यह गर्व की बात है।




कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।