जमशेदपुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, तापमान 9.4 डिग्री पहुंचा; एक सप्ताह तक राहत नहीं
जमशेदपुर में ठंड लगातार बढ़ रही है, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक तापमान में कोई बड़ा बद ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। उत्तरी हवाएं चलने से रात और सुबह के समय ठंड और बढ़ सकती है।
हार्ट और बुजुर्ग मरीजों के लिए बढ़ी जोखिम
चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि ऐसी सर्दी हार्ट पेशेंट्स और बुजुर्गों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ठंड में ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है, हार्ट अटैक का जोखिम अधिक होता है। अचानक तापमान गिरने से रक्त संचार प्रभावित हो सकता है।
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मरीज गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम बाहर जाने से बचें। नियमित दवाएं लेते रहें और शरीर को ठंड लगने से तुरंत बचाएं।
मॉर्निंग वॉक करते वक्त सावधानी बरतें
विभाग ने आम लोगों से आग्रह किया है कि वे ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, कैप, मफलर और ग्लव्स का उपयोग जरूर करें। विशेषकर सुबह-सुबह घर से निकलने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आने वाले दिनों में रात का तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात में ठंड का असर और बढ़ सकता है।
IMD की ओर से जारी डेटा
दिन न्यूनतम अधिकतम तापमान (°C)
शनिवार 9.4 25
रविवार 10 26
सोमवार 9.8 25
मंगलवार 10 26
बुधवार 10.2 25
गुरुवार 10 26
शुक्रवार 9.6 25

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।