Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand: झारखंड में मानसून की एंट्री से पहले बदला मौसम, 3 जिलों में झमाझम हुई वर्षा; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 08:08 AM (IST)

    जमशेदपुर में उमस के बाद अचानक मौसम बदला तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 9 जून तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मानसून आने की संभावना है जिससे किसानों को राहत मिलेगी। अगले छह दिनों में तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।

    Hero Image
    तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। दिनभर उमसभरी गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। तेज हवाएं चलीं और गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।

    जमशेदपुर, आदित्यपुर, सरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक हुई वर्षा ने तापमान में गिरावट ला दी।

    बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार पांच से नौ जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि 10 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है और बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

    विभाग का कहना है कि झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। इससे खेती की तैयारी में जुटे किसानों को भी राहत मिलेगी।

    अगले छह दिन का संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस)

    तिथि : न्यूनतम : अधिकतम

    05 जून : 27.0 : 37.0

    06 जून : 27.0 : 38.0

    07 जून : 26.0 : 38.0

    08 जून : 27.0 : 38.0

    09 जून : 26.0 : 39.0

    10 जून : 27.0 : 39.0

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें