Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड-ओडिशा में आतंक मचाने वाले 'महाकाल गैंग' का पर्दाफाश, 9 अपराधी गिरफ्तार

    Updated: Fri, 10 Oct 2025 11:54 PM (IST)

    पुलिस ने 'महाकाल गैंग' का भंडाफोड़ करते हुए डकैती की योजना बना रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हथियारों के साथ पकड़ा गया। यह गैंग पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है, जिसके चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    Hero Image

    महाकाल गैंग के 9 बदमाश गिरफ्तार। फोटो जागरण

    संवाद सूत्र, जागरण, बड़बिल। क्योंझर पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे ‘महाकाल गिरोह’ के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान किया है।

    आरक्षी अधीक्षक नितिन कुशालकर ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि ये आरोपित एक मंदिर के निकट खाली मकान में डकैती की योजना बना रहे थे।

    गश्ती के दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की, इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी भी की। पुलिस दल ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने मौके से 5 पिस्तौल, 7 मैगजीन, 25 कारतूस, 4 खोखे, एक महिंद्रा थार, दो तलवारें, दो चाकू, एक लोहे की सरिया और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया है।

    आरक्षी अधीक्षक के अनुसार, इन आरोपितों के खिलाफ क्योंझर और मयूरभंज जिले के साथ-साथ झारखंड के विभिन्न थानों में 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    इनमें से कुछ आरोपित हाल ही में हुई डकैती की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर खुद की छवि ‘महाकाल गैंग’ के नाम से प्रचारित कर रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरफ्तार आरोपितों के नाम व पता

    • गणेश उर्फ विश्वजीत गिरी (32), निवासी चेलियानल, थाना-घाघरबेड़ा, जिला-मयूरभंज
    • प्रियदर्शन प्रधान (29), निवासी नंदापुर, थाना-बारिया, जिला-क्योंझर
    • परशुराम प्रधान (55), निवासी गोबरगांव, थाना-जगन्नाथपुर, झारखंड
    • निर्मल प्रधान (40), निवासी डिपु हटिंग, थाना-जोड़ा, जिला-क्योंझर
    • सुभासिस गिरी (27), निवासी उत्तरपासी, थाना-रारुआन, जिला-मयूरभंज
    • रंजन पलाई (26), निवासी ठाकुरानी, थाना-बड़बिल , जिला-क्योंझर
    • बिनोद मुंडा (32), निवासी कुंदरनाली, थाना-जोड़ा, जिला-क्योंझर
    • रोहित नायक (21), निवासी जाहिरा हटिंग, थाना-जोड़ा, जिला-क्योंझर
    • मोहम्मद जीशान (25), निवासी माजही हटिंग, थाना-जोड़ा, जिला-क्योंझर