Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारात की जगह उठा जनाजा: शादी से एक दिन पहले सड़क हादसे ने छीनीं अजहर की सांसें, पोटका में मातम

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 06:24 PM (IST)

    पोटका में शादी से ठीक पहले एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय अजहर अंसारी की मौत हो गई, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जादूगोड़ा हाट जाते समय एक अ ...और पढ़ें

    मृतक का फाइल फोटो।

    मृतक का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. शादी से एक दिन पहले अजहर की सड़क हादसे में मौत।

    2. पोटका में पिकअप वैन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ।

    3. अस्पताल में इलाज के दौरान अजहर ने अंतिम सांस ली।

    संसू, पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत स्थित आजाद बस्ती में शनिवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिस घर से रविवार को गाजे-बाजे के साथ बारात निकलनी थी, वहां से एक दिन पहले शनिवार को दूल्हे का जनाजा उठा। 
     

    नाना के घर रहकर चलाता था परिवार 

    22 वर्षीय अजहर अंसारी की असामयिक मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार, अजहर बचपन से ही अपने नाना अजीमुद्दीन (उर्फ बड़ा बाबू) के घर पर रहता था। 
     
    वह कपड़े का व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी शादी 13 जून को जमशेदपुर में तय हुई थी। 
     
    घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और हर तरफ खुशियों का माहौल था, लेकिन तकदीर को कुछ और ही मंजूर था। शादी की खुशियों के बीच 7 जून को एक बड़ा हादसा हो गया। 
     

    7 जून को हुआ था भीषण सड़क हादसा 

    अजहर जब जादूगोड़ा हाट जाने के लिए निकला, तभी तिलाईटाड़ बस्ती के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने उसके टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अजहर और आफताब अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। 
     
    दोनों को तुरंत इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के बाद आफताब तो ठीक हो गए, लेकिन छाती में गंभीर चोट लगने के कारण अजहर कोमा में चला गया। 
     
    कई दिनों तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद, शुक्रवार रात उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली। अजहर के इलाज के दौरान स्थानीय विधायक संजीव सरदार भी टीएमएच पहुंचे थे और डॉक्टरों से बेहतर इलाज की बात की थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी अजहर को बचाया नहीं जा सका।
     

    कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

    शनिवार को जमशेदपुर के एक कब्रिस्तान में नम आंखों के साथ अजहर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान वहां मौजूद हर शख्स की आंखें रो पड़ीं।

    इधर, पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पूरे गांव में सिर्फ एक ही चर्चा है कि काश यह हादसा न हुआ होता।