Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में बढ़ते अपराध पर रघुवर दास ने हेमंत सरकार को घेरा,कहा- केवल ट्रांसफर-पोस्टिंग

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 05:50 PM (IST)

    जमशेदपुर में भाजपा नेता रघुवर दास ने प्रेस वार्ता में कहा कि झारखंड में अपराध बढ़ रहा है और सरकार बालू कोयला लूट में लगी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ठीक से काम नहीं कर रही है जिससे अपराधी बेलगाम हैं। रघुवर दास ने केंद्र सरकार के जीएसटी सुधार को आम जनता के लिए बड़ी राहत बताया।

    Hero Image
    झारखंड में बढ़ते अपराध पर रघुवर दास ने हेमंत सरकार को घेरा

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के साथ-साथ समूचे झारखंड में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा हुआ है, यंहा केवल ट्रांसफर-पोस्टिंग हो रही है। अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है, राज्य में हर जिला में आपराधिक घटनाओ में बढ़ोतरी हो रही है। अपराधी बेलगाम हो चुके है, हत्या, लूट चोरी का ग्राफ काफी बढ़ा हुआ है। यह बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस सही ढंग से काम नहीं कर रही है, जिस कारण अपराधी किसी भी घटना को आसानी से अंजाम दे रहें है। उन्होंने झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य सरकार केवल बालू, कोयला, खनिज की लूट में लगी हुई है। राज्य मे क्या हो रहा है इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

    अंत में रघुवर दास ने घाटशिला उप चुनाव पर कहा कि घाटशिला झारखंड से बाहर नहीं है, इस बार जनता घाटशिला में सरकार को सबक सिखाएगी।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधार को आम जनता और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत करार दिया।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जी.एस.टी. परिषद द्वारा लिए गए फैसले देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील के पत्थर साबित होंगे।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में विभिन्न टैक्स के जाल को खत्म करके एक व्यवस्था जी.एस.टी. देश में लागू की गयी थी। जी.एस.टी. लागू होने के बाद से देश के राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है।

    वित्त वर्ष 2017-18 में जहां राजस्व 82,000 करोड़ था, वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष में यह बढ़कर औसत 2,04,500 करोड़ तक पहुंच गया है। प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा भी मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner