वारदात के 24 घंटे के भीतर 'इंसाफ', जमशेदपुर में राहुल बच्चा हत्याकांड का आरोपी शब्बे पुलिस मुठभेड़ में घायल
जमशेदपुर में राहुल बच्चा हत्याकांड का मुख्य आरोपी शब्बे हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। शब्बे ने पुलिस पर फायरिंग का प्रयास किय ...और पढ़ें

जमशेपुर में राहुल बच्चा हत्याकांड का मुख्य आरोपित शब्बे एनकाउंटर में घायल। (फोटो: जागरण)
HighLights
राहुल बच्चा हत्याकांड का मुख्य आरोपी शब्बे घायल।
हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ हुई।
जमशेदपुर में शब्बे ने पुलिस पर फायरिंग का प्रयास किया।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मानगो के चर्चित राहुल बच्चा हत्याकांड में मुख्य आरोपित शब्बे गुरुवार अहले सुबह पुलिस के साथ हथियार बरामदगी के दौरान एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, शब्बे की निशानदेही पर मानगो स्थित स्मृति पार्क से दो पिस्तौल बरामद की गईं।
इसी दौरान उसने एक पिस्तौल उठाकर पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने उसके पैर पर दो गोलियां चलाईं। घायल शब्बे को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि राहुल बच्चा की हत्या के बाद शब्बे ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि उसने वारदात में प्रयुक्त दो पिस्तौल स्मृति पार्क में छिपा रखी हैं। गुरुवार सुबह पुलिस टीम उसे हथियार बरामद कराने के लिए मौके पर ले गई थी।
बरामदगी के दौरान उसने अचानक एक पिस्तौल उठाकर पुलिस पर फायरिंग का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के तहत मानगो थाना के सब इंस्पेक्टर संजय ने उसके पैर में गोली मार दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की गई।
खबरें और भी
पुलिस ने मौके से दोनों पिस्तौल जब्त कर ली हैं। मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शेष आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
बुधवार शाम मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला स्थित मजार के पास राहुल बच्चा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि शब्बे और उसके साथियों ने पहले पत्थर और चापड़ से हमला किया, फिर सिर के करीब से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
वारदात के बाद देर रात शब्बे ने अपने कुछ साथियों के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शब्बे और राहुल एक ही युवती से प्रेम करते थे।
इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद और तनाव चल रहा था, जो अंततः खूनी संघर्ष में बदल गया। हत्या के बाद टीएमएच में मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान राहुल को देखने अस्पताल पहुंची युवती को भी परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा था।