IPL 2026 Final: RCB की जबरदस्त जीत पर जमशेदपुर में दिवाली जैसा मौहाल, सड़कों में उमड़ा फैंस का हुजूम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का फाइनल जीतकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया, जिससे जमशेदपुर में दिवाली जैसा जश्न मनाया गया। ...और पढ़ें

सड़कों पर जश्न मनाते लोग। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। IPL में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के विराट इरादे के साथ रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इतिहास दोहरा दिया है।
अहमदाबाद में खेले गए रोमांचक फाइनल में गुजरात टाइटंस के 155 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 18 ओवर में 161/5 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस महाजीत के साथ ही जमशेदपुर की रात आतिशबाजी के उल्लास से जगमगा उठी।

क्रिकेट महज खेल नहीं, बल्कि भावनाओं का वह समंदर है जो हर गेंद पर हिलोरें लेता है। गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला भी इसी ज्वार का गवाह बना। मैच का उतार-चढ़ाव किसी सस्पेंस फिल्म से कम नहीं था।
हर गिरते विकेट और हर लगते चौके-छक्के के साथ प्रशंसकों की धुकधुकी बढ़ती जा रही थी। टीवी स्क्रीन पर टकटकी लगाए बैठे लोगों की सांसें अटकी हुई थीं। लेकिन, जैसे ही जीत का निर्णायक रन बना, हार के सारे डर छंट गए और जीत के जश्न ने पूरी लौहनगरी को रोशन कर दिया।

विजयी छक्के के साथ आसमान में गूंजा नारा
रविवार की रात खेला गया खिताबी मुकाबला इसका जीवंत प्रमाण रहा। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वाशिंगटन सुंदर की जुझारू अर्धशतकीय (50*) पारी की बदौलत 20 ओवर में 155/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।
खबरें और भी
आरसीबी के गेंदबाज रसीख डार सलाम ने धारदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटककर गुजरात को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।
जवाब में आरसीबी की शुरुआत में कुछ धुकधुकी बढ़ी, लेकिन किंग विराट कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रनों की जादुई पारी खेलकर मैच का रुख ही बदल दिया।
कोहली ने अपने सिग्नेचर अंदाज में गगनचुंबी छक्का जड़कर टीम को खिताबी जीत दिलाई। जैसे ही विजयी छक्का लगा, जमशेदपुर की हवाएं 'आरसीबी-आरसीबी' के नारों से गूंज उठीं।
सड़कों में फैंस का हुजूम
देर रात साकची, टेल्को, बिष्टुपुर, मानगो, जुगसलाई और गोविंदपुर की सड़कों पर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। मानगो के रोहन ने कहा, यह सिर्फ एक ट्राफी नहीं, बल्कि वर्षों के हमारे अटूट विश्वास की जीत है।

बिष्टुपुर के आकाश और टेल्को की अंजलि ने खुशी जताते हुए कहा, कोहली की ऐतिहासिक पारी ने हमारा दिल जीत लिया। वहीं जुगसलाई के विकास ने देर रात ही मुहल्ले में मिठाइयां बांटकर इस यादगार जीत का जश्न मनाया।
यह भी पढ़ें- RCB vs GT: सचिन तेंदुलकर से लेकर डी विलियर्स तक, बेंगलुरु के चैंपियन बनने पर दिग्गजों ने दी बधाई
यह भी पढ़ें- RCB ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतकर किया बड़ा कारनामा, 'रजत ब्रिगेड' एक स्पेशल क्लब का बनी हिस्सा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।