Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साइक्लोन के कारण चार ट्रेनें रद, परिवर्तित मार्ग से चलेंगी 16 ट्रेनें

    Updated: Wed, 29 Oct 2025 05:32 PM (IST)

    चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। सुरक्षा के मद्देनजर चार ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि दो ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। 16 ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों से चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

    Hero Image

    फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। सुरक्षा की दृष्टि से चार ट्रेनों को रद कर दिया गया है, जबकि दो ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। इसके अलावा, 16 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में रेलवे ने बुधवार को आदेश जारी किया।
     
    परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

    - 15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस : राउरकेला, कांड्रा, चांडिल से गुंडा बिहार होते हुए मुरी होकर चलेगी।
    - 12836 एसएमवीबी–हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस : राउरकेला, चक्रधरपुर, कांड्रा, चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला से मुरी होकर चलेगी।
    - 18523 विशाखापट्टनम–बनारस एक्सप्रेस : राउरकेला, चक्रधरपुर, कांड्रा, चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला से मुरी होकर।
    - 18638 बेंगलुरु–हटिया साप्ताहिक एक्सप्रेस : चक्रधरपुर, कांड्रा, चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला से मुरी होकर।
    - 02831 धनबाद–भुवनेश्वर स्पेशल : मुरी से चांडिल, राउरकेला होकर चलेगी।
    - 03253 पटना–चलपल्ली स्पेशल : मुरी से चांडिल होते हुए राउरकेला जाएगी।
    - 17007 चलपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस : राउरकेला से चांडिल, गुंडा बिहार होते हुए मुरी जाएगी।
    - 13351 धनबाद–आलप्पुझा एक्सप्रेस : मुरी, गुंडा बिहार, चांडिल होकर चलेगी।
    - 06056 बरौनी–पोत्तनूर स्पेशल : मुरी से गुंडा बिहार, चांडिल होकर चलेगी।
    - 13352 आलप्पुझा–धनबाद एक्सप्रेस : राउरकेला से चांडिल, गुंडा बिहार से मुरी होकर चलेगी।
    - 02832 भुवनेश्वर–धनबाद स्पेशल : राउरकेला से चांडिल, गुंडा बिहार से होते हुए मुरी जाएगी।
    - 15028 गोरखपुर–संबलपुर मौर्या एक्सप्रेस : मुरी से चांडिल होकर राउरकेला जाएगी।
    - 18310 जम्मू तवी–संबलपुर एक्सप्रेस : मुरी, चांडिल से राउरकेला होकर चलेगी।
    - 18452 पुरी–हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस : राउरकेला, चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला से मुरी होकर चलेगी।
    - 22358 गया–मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस : राउरकेला से चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला से मुरी होकर।
    - 08186 दुर्ग–हटिया स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस : राउरकेला से चांडिल, पुरुलिया से मुरी होकर चलेगी।


    इन ट्रेनों को किया गया शार्ट टर्मिनेट

    - 18452 पुरी–हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस : 28 अक्टूबर को रवाना हुई यह ट्रेन तांती स्टेशन पर ही शार्ट टर्मिनेट होगी। तांती से हटिया के बीच का हिस्सा  रद रहेगा।
    - 18451 डाउन एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी।
    - 18176 झारसुगुड़ा–हटिया मेमू एक्सप्रेस : यह ट्रेन राउरकेला में ही शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी, वहीं 18175 डाउन ट्रेन रद रहेगी।

     
    इन ट्रेनों को किया गया रद

    - 58659 हटिया–राउरकेला पैसेंजर
    - 58660 राउरकेला–हटिया पैसेंजर
    - 58665/58666 हटिया–शाकी–हटिया पैसेंजर
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें