Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Games : 36वें नेशनल गेम्स के लिए झारखंड तीरंदाजी टीम में चाईबासा की दो तीरंदाज असरिता बिरूली और विजय धानवा का हुआ चयन

    By Uttamnath PathakEdited By:
    Updated: Sun, 28 Aug 2022 04:11 PM (IST)

    झारखंड तीरंदाजी टीम में कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा की असरिता बिरुली व विजय धानवा का चयन 36वें नेशनल गेम्स के लिए किया गया है। गुजरात के अहमदाबाद में 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय खेल का आयोजन होना है।

    Hero Image
    झारखंड तीरंदाजी टीम में शामिल असरिता बिरुली व विजय धानवा।

    चाईबासा : 36वें नेशनल गेम्स के लिए झारखंड तीरंदाजी टीम में तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई चाईबासा की दो तीरंदाज असरिता बिरूली और विजय धानवा का चयन हुआ है। गुजरात के अहमदाबाद में 27 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 तक होने वाली 36वें नेशनल गेम्स में झारखंड तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे गेम्स को भारत देश का मिनी ओलंपिक कहा जाता है। इस गेम्स के पदक विजेताओं को झारखंड सरकार सीधी नियुक्ति के तौर पर नौकरी देती है। इसीलिए यह खेल खिलाड़ियों के लिए अति महत्वपूर्ण माना गया है। इस केंद्र के दो तीरंदाजों का झारखंड टीम में चयन होने पर तुरतुंग तीरंदाजी केंद्र के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए तीरंदाजी प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकू ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है यहां के 2 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए हुआ है। झारखंड की ओर से दोनों खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगे ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुरतुंग तीरंदाजी केंद्र लगातार अच्छे खिलाड़ी का कर रहा उत्पादन

    तुरतुंग तीरंदाजी केंद्र लगातार अच्छे खिलाड़ी राज्य और देश के लिए निकल रहा है । इससे पूर्व भी कई खिलाड़ी इस केंद्र से चयनित हुए हैं। केंद्र में खिलाड़ियों का को लगातार अभ्यास कराया जाता है , साथ ही उन्हें उच्च तकनीक और सामग्री मुहैया कराई जाती है। जिससे वह बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। यही कारण है कि यहां के तीरंदाज जिला और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं । यह प्रशिक्षण केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को निखारने में लगा हुआ है। जिससे उन्हें एक रास्ता मिल सके। दोनों खिलाड़ी कोल्हान विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं और लगातार अभ्यास के साथ अपने खेल को निखार रहे हैं। उम्मीद है कि नेशनल गेम मैं दोनों खिलाड़ी झारखंड राज्य का नाम स्वर्ण पदक से लिखेंगे। इस मौके पर केन्द्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाडे़या, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंकु, सलाहकार तेज नारायण देवगम, सिद्धार्थ पाडे़या, रानी देवगम, सीता पाडे़या, डाक्टर सागर पाट पिंगुवा, सुप्रभात कुसुम देवगम, सुधीर पाट पिंगुवा, केन्द्र के सहायक प्रशिक्षक शैलेंद्र सावैयां, रैनबो तीरंदाजी केन्द्र टुटुगुटू के प्रशिक्षक रमेश जेराई,असूरा तीरंदाजी प्रशिक्षक सुमित सिंकु, सुरेन्द्र गोप आदि ने दोनों तीरंदाजों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।