Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जरूरत पड़ी तो पूरे झारखंड में BJP कार्यालयों...' इरफान अंसारी ने दे दी खुली चेतावनी

    Updated: Sat, 30 Aug 2025 09:33 PM (IST)

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से भाजपा घबराई हुई है। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ कर रहे हैं जो अस् ...और पढ़ें

    Hero Image
    अधिकार यात्रा से भाजपाई घबरा गए : इरफान अंसारी

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। राहुल गांधी की यात्रा से भाजपा घबराई गई है। इसके परिणामस्वरूप भाजपा के कार्यकर्ता नशे में धुत होकर कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ और हिंसा करने पर उतर आए हैं।

    भाजपा अपनी मर्यादा से बाहर निकल चुकी है और अब ऐसी हरकतें कर रही है, जिन्हें कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बातें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को जामताड़ा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से से कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी जनता के अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है। वहीं,  भारतीय जनता पार्टी इस यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता से इतनी घबराई हुई है कि उनके कार्यकर्ता हिंसा पर उतर आए हैं।

    उन्होंने कहा कि अगर बिहार की घटना झारखंड में होती, तो उनकी पार्टी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देती और भाजपा को इसका मुंहतोड़ जवाब देती।

    हम राहुल गांधी के आदेश का पालन कर रहे हैं और अगर आवश्यकता पड़ी तो हम पूरे झारखंड में भाजपा कार्यालयों को तोड़ देंगे। बिहार की घटना ने झारखंड में लोगों के बीच गुस्सा पैदा कर दिया है और अब हम भाजपा को कोई भी नर्म रुख नहीं अपनाने देंगे।

    उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को शर्मसार करने के आरोप भी लगाए और कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की लोकप्रियता को देखकर साफ है कि बिहार में भाजपा की स्थिति अब बेहद कमजोर होने वाली है।

    झारखंड में रिम्स-2 की स्थापना पर चल रहे विवाद को लेकर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य में कुछ लोग विकास में बाधा डाल रहे हैं। चंपई सोरेन के भाजपा में जाने के बाद उनकी सोच और विवेक पर असर पड़ा है।

    हम रिम्स-2 को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन यदि प्रस्तावित स्थल पर विवाद नहीं सुलझता है, तो हम संथाल परगना में भी इस पर विचार कर सकते हैं।

    राज्य में बनेगा 2200 बेड का किडनी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। रांची में 2200 बेड का विश्व-स्तरीय किडनी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल स्थापित किया जाएगा।

    यहां किडनी प्रत्यारोपण सहित सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दी है।

    उन्होंने बताया कि यह हॉस्पिटल आस्ट्रेलिया के अस्टीन हॉस्पिटल एंड सविर्सेंज और झारखंड सरकार की साझेदारी से बनेगा। कंपनी के सीइओ आंद्रेई कोल्मोगोरोव ने झारखंड में बड़े पैमाने पर निवेश का निर्णय लिया है।

    इस अवसर पर कोल्मोगोरोव ने कहा कि हमारा लक्ष्य झारखंड को हेल्थकेयर का हब बनाना है। हम बड़ा निवेश करेंगे, लेकिन इस परियोजना को राजनीति से दूर रखना होगा। स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा डालना जनता के साथ अन्याय है।