नगर निकाय चुनाव में आरक्षण का नया खेल, जामताड़ा-मिहिजाम में 7-9 महिला वार्ड, OBC कोटा में बदलाव
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जामताड़ा और मिहिजाम में नगर निकाय चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई है। जामताड़ा नगर पंचायत में सात ...और पढ़ें

नगर निकाय चुनाव में आरक्षण का नया खेल
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को वार्ड वार आरक्षण देने की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर पूरी कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार उप निर्वाचन कार्यालय से इस वार्डवार आरक्षण का तैयार प्रारूप आयोग को भेज दिया गया है।
जिले 11 दिसंबर को रांची में राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय में प्रारूप की समीक्षा कर वार्डों के आरक्षण पर आयोग के स्तर से अंतिम मुहर लगा दी गई। इसके बाद इसे प्रकाशित किया जाएगा।
सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
सूत्रों अनुसार, जामताड़ा नगर पंचायत में सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है जबकि मिहिजाम नगर परिषद में नौ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
वहीं जामताड़ा नगर पंचायत में कुल 16 वार्डों में तीन वार्ड ओबीसी-वन व ओबीसी-टू के लिए दो वार्ड आरक्षित किया गया है। जबकि तीन वार्ड एससी के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष आठ वार्ड अनारक्षित होंगे।
चार वार्ड ओबीसी-वन आरक्षित
मिहिजाम नगर परिषद में कुल 20 वार्डों में चार वार्ड ओबीसी-वन व ओबीसी-टू के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं। जबकि दो वार्ड एससी व चार वार्ड एसटी के लिए आरक्षित किए गए हैं ।
बताया जाता है कि आरक्षण के नए प्रारूप से जामताड़ा नगर पंचायत व मिहिजाम नगर परिषद में कई वार्डों में वर्तमान आरक्षण में फेरबदल हो गया है। कई वार्ड ओबीसी वन तो कई वार्ड वार्ड ओबीसी-टू के लिए आरक्षित हो गए।
साथ ही कई वार्ड महिला अनारक्षित होने से कई निवर्तमान पार्षदों की उम्मीदवारी की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। हालांकि इस संबंध में अभी प्रशासनिक स्तर या आयोग के स्तर पर ही किसी भी तरह की घोषणा नहीं की गई है।
आरक्षण तालिका
| श्रेणी | जामताड़ा | मिहिजाम |
|---|---|---|
| महिला | 07 | 09 |
| ओबीसी (वन) | 03 | 04 |
| ओबीसी (टू) | 02 | 02 |
| एसटी | 01 | 01 |
| एससी | 02 | 03 |
| अनारक्षित (सामान्य) | 08 | 10 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।