Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उद्घाटन मुकाबले में आदमपुर की टीम ने दर्ज की जीत

    By Abhijit ChaudharyEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 09 Feb 2026 04:00 AM (IST)

    उद्घाटन मुकाबले में आदमपुर की टीम ने दर्ज की जीत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उद्घाटन मुकाबले में आदमपुर की टीम ने दर्ज की जीत

    संवाद सहयोगी, जागरण, कुंडहित (जामताड़ा) : कुंडहित प्रखंड के नौडीहा यूथ क्लब द्वारा पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। रविवार को झामुमो के जिला सचिव परेश यादव ने खेल का शुभारंभ करवाया। उद्घाटन मैच विक्रमपुर व पश्चिम बंगाल के आदमपुर टीम के बीच खेला गया। टास जीतकर आदमपुर टीम ने 10 ओवर पर 90 रन बनाए, जबकि विक्रमपुर टीम में 5.2 ओवर में 82 रन पर ही आल आउट हो गई। क्रिकेट टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की 16 टीमों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    ग्रामीणों ने इस सफल आयोजन पर जिला सचिव परेश यादव, विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रखते हैं। युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से गांव के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिला है। मौके पर क्लब के अध्यक्ष मुर्तजा खान, जाकिर, सेख रियाउल व राजीव मंडल समेत सैंकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे।