Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुप्रीम कोर्ट में लिया Arvind Kejriwal का नाम और मिल गई राहत, अब Lalu Yadav भी लेंगे चैन की सांस

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 02:28 PM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी राजद प्रत्याशी सुभाष यादव को जमानत दे दी है। यादव ने अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान मिली जमानत का उदाहरण देते हुए राहत की मांग की थी। ईडी ने इस पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद कोर्ट ने शुक्रवार को ईडी से जवाब मांगा था। तीन जजों की बेंच ने शुक्रवार को सुभाष यादव को जमानत दे दी।

    Hero Image
    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजद सुप्रीमो लालू यादव (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, कोडरमा। कोडरमा के चुनावी 'महाभारत' में शुक्रवार को एक नया मोड़ आया। राष्ट्रीय जनता दल के कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुभाष यादव (Subhash Yadav RJD Candidate) अब जेल से बाहर आएंगे। गत मार्च महीने से वे पटना के बेऊर जेल में बंद थे। कोडरमा में उनके प्रचार अभियान की कमान उनकी पत्नी लालती देवी, पुत्री आयुषी व पुत्र नीतीश संभाल रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गत माह वे पटना के बेऊर जेल से दो दिनों के पैरोल पर नामांकन के लिए कोडरमा आए थे। फिर नामांकन के तुरंत बाद जेल चले गए थे। हालांकि, बाद में उनके पैरोल के इस आदेश को पटना उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने अपने ही आदेश को वापस ले लिया था।

    सुभाष यादव ने दिया था अरविंद केजरीवाल का उदाहरण

    इधर, सुभाष यादव ने इसी सप्ताह उच्चतम न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली पैरोल के मामले का हवाला देकर अंतरिम जमानत की गुहार लगाई थी। सुभाष की इस जमानत अर्जी का हालांकि ईडी ने विरोध किया था।

    चुनावी अभियान का धार देंगे सुभाष यादव

    इस मामले में राजद के जिलाध्यक्ष सह कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने बताया कि पार्टी मुख्यालय से उन्हें सूचना मिली है कि उच्चतम न्यायालय के तीन जजों की बेंच ने सुभाष यादव को चार दिनों का पैरोल दिया है। अब न्यायालय से पैरोल मिलने के बाद सुभाष यादव अपने चुनावी अभियान को धार देंगे। उनके जेल से बाहर आने की खबर से राजद कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है।

    लालू यादव भी लेंगे चैन की सांस

    प्रत्याशी के जेल में रहने से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को काफी परेशानी हो रही थी। इधर, अब जेल से बाहर आने के सुभाष सीधे मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। बता दें कि सुभाष यादव राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। सुभाष यादव की जमानत के बाद लालू यादव की चैन की सांस ले पाएंगे।

    इससे पहले, 24 अक्टूबर को पटना हाईकोर्ट ने बालू कारोबारी सुभाष प्रसाद यादव को कोडरमा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने की अनुमति देने वाले अपने पूर्व आदेश को वापस ले लिया था।

    ये भी पढ़ें- RJD सुप्रीमो लालू यादव के करीबी पर ED का बड़ा एक्शन, 67 करोड़ से अधिक की 5 संपत्तियां जब्त