Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: लोहरदगा पहुंचे आईजी पंकज कंबोज, समीक्षा बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 12:58 PM (IST)

    Jharkhand News रांची जोन के आईजी पंकज कंबोज गुरुवार को लोहरदगा पहुंचे है। आईजी ने एसपी कार्यालय में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। आईजी ने एसपी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। जिसमें कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई है।

    Hero Image
    Jharkhand News: लोहरदगा पहुंचे आईजी पंकज कंबोज।

    लोहरदगा, जासं। Jharkhand News रांची जोन के आईजी पंकज कंबोज गुरुवार को लोहरदगा पहुंचे। लोहरदगा एसपी कार्यालय पहुंचने पर आईजी का लोहरदगा एसपी आर रामकुमार ने पारंपरिक रूप से बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। परंपरागत रूप से स्वागत के बाद आईजी ने एसपी कार्यालय में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे पहले वे लोहरदगा एसपी कार्यालय परिसर स्थित रिसेप्शन काउंटर में पहुंचे। इसके बाद वहां से डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद के कार्यालय में पहुंचे। आवश्यक निरीक्षण के बाद आईजी ने एएसपी अभियान दीपक पांडे के कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही एसपी कार्यालय परिसर स्थित रिकॉर्ड रूम और अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को लेकर तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। आईजी ने एसपी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। जिसमें कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई है।

    आईजी के कार्यक्रम को लेकर सभी थाना प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए गए थे। सभी को तैयार रहने को कहा गया था। आवश्यक डेटा और अन्य जानकारियों को संकलित करते हुए समीक्षा बैठक के लिए तैयार रहने को कहा गया था। आईजी कार्यक्रम को लेकर पिछले कुछ दिनों से पुलिस विभाग सक्रिय और सतर्क नजर आ रहा था।