लोहरदगा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार
लोहरदगा पुलिस ने एसपी सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुडू थाना क्षेत्र के नावाटोली में एक दुकान पर छापा मारा। छापेमारी में 28 पुड़िया अवैध गांजा बरामद हुआ और दुकानदार सूरज कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में एक बार फिर सफलता पाई है। लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुडू थाना क्षेत्र के नावाटोली स्थित दुकान में छापेमारी कर कुल 28 पुड़िया अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दुकानदार सूरज कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार दुकानदार कुडू प्रखंड के नावाटोली निवासी सुलेंद्र साहू के पुत्र सूरज कुमार साहू हैं। कुडू पुलिस ने बताया कि एसपी सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुडू थाना क्षेत्र के नावाटोली के एक दुकान में गांजा की बिक्री की जा रही है।
सूरज कुमार साहू के दुकान में छापेमारी
इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, कुडू अंचलाधिकारी संतोष उरांव, कुडू थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार, तकनीकी शाखा के पुअनि किशोर कुमार दास, कुडू थाना सशस्त्र बल एवं अन्य सशस्त्र बल द्वारा नावाटोली स्थित सूरज कुमार साहू के दुकान में छापेमारी की गई।
दुकान में जांच के क्रम में दुकान से 28 पुड़िया गांजा बरामद किया गया। गांजा के बारे में पूछने पर सूरज कुमार साहू ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के समक्ष 28 पुड़िया गांजा को जब्त कर सूरज को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में आरोपित के विरुद्ध कुडू थाना में कांड संख्या 118/25 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) (ii) (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के नाम पता
सूरज कुमार साहू पिता सुलेंद्र साहू ग्राम नावाटोली, कुडू, लोहरदगा
जब्त सामग्री
28 पुड़ीया अवैघ गांजा
छापामारी टीम के सदस्य
- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा
- पु०अ०नि० अजीत कुमार, थाना प्रभारी, कुडू थाना
- पु०अ०नि० किशोर कुमार दास , तकनीकी शाखा, लोहरदगा
- कुडू थाना सशस्त्र बल एवं अन्य सशस्त्र बल।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।