Gang Rape: झारखंड में मेला देखने गई आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग प्रेमी समेत चार गिरफ्तार
झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक 17 वर्षीय नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ उसके नाबालिग प्रेमी सहित चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया।

नाबालिग प्रेमी सहित चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। फाइल फोटो
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़)। थाना क्षेत्र के एक गांव के मैदान में गुरुवार देर रात एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अपने प्रेमी के साथ मेला घूमने आई 17 वर्षीय नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ उसके प्रेमी सहित चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म की घटना में शामिल चारों में से तीन नाबालिग है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चारों को अलग-अलग जगह से पकड़ा। पुलिस ने शुक्रवार को ही किशोरी का मेडिकल करवा लिया था। उसके निशान देही पर उसके प्रेमी के अलावे दो अन्य को निरूद्ध कर बाल सुधार गृह दुमका भेजा जबकि एक अन्य आरोपित को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
इन चारों में से एक आरोपित किरता गांव निवासी 20 वर्षीय किलियान सोरेन है। महेशपुर पुलिस ने नाबालिग पीड़ित किशोरी का बयान दर्ज करने को उसे पाकुड़ लेकर आयी है। नाबालिग ने आवेदन में उल्लेख किया है कि वह गुरुवार शाम को थाना क्षेत्र के एक मेला में अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मेला देखने गई थी।
प्रेमी ने प्यार में दिया धोखा
मेला में देर रात तक रहने के बाद उसके नाबालिग प्रेमी ने उसे घर छोड़ने की बात कह कर बाइक से एक मैदान में लेकर चला गया। उस समय रात के लगभग 1:30 बज रहा था। दोनों मैदान में बैठकर भुजा खा रहा था। इसी दौरान उसके नाबालिग प्रेमी ने अपने तीन अन्य दोस्तों को मैदान में बुला लिया।
इसी दौरान उसके प्रेमी समेत चारों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद चारों उसकी जान से मारने की योजना भी बना रहा रहा था। इसी दौरान उसने उन लोगों की बात सुन ली और वहां से भागते हुए अपने मोबाइल से इसकी सूचना अपने स्वजनों को दी।
पुलिस ने की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही उसके स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। किशोरी के स्वजनों को देखते ही सभी आरोपित बाइक एवं मोबाइल छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद शुक्रवार सुबह किशोरी अपने स्वजनों के साथ महेशपुर थाना पहुंची।
घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से तीन को पाकुड़िया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर त्वरित कार्रवाई की गई है। थाने के पुलिस अधिकारी एसआइ अजय कुमार महतो, एएसआइ कमल मुर्मू एवं अमरजीत कुमार के साथ मिलकर घटना में संगलिप्त चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।