Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पलामू में महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Sun, 05 Oct 2025 11:48 AM (IST)

    पाटन थाना क्षेत्र के बरसेता गांव में एक महिला प्रीति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। प्रीति का विवाह 2018 में सुनील पासवान से हुआ था। परिजनों का कहना है कि सुनील का 2022 से किसी और महिला से प्रेम संबंध था जिसके कारण प्रीति को मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी।

    Hero Image
    पलामू में महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    संवाद सूत्र,पाटन (पलामू)। पाटन थाना क्षेत्र के बरसेता गांव में शनिवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनील पासवान की 25 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। उसका शव रविवार तड़के बेड पर मिला। मायके वालों का आरोप है कि प्रीति की हत्या की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, प्रीति का विवाह वर्ष 2018 में सुनील पासवान के साथ हुआ था। दंपती की दो पुत्रियां हैं। परिजनों का कहना है कि वर्ष 2022 से ही सुनील पासवान का मेदिनीनगर निवासी चीकू कुमारी (पिता विनोद चौधरी) के साथ प्रेम संबंध था, जिसके बाद उसने उससे विवाह भी कर लिया था। इसी के चलते प्रीति को लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी।

    परिजन हत्या की आशंका जता रहे

    मृतका के स्वजनों ने यह भी बताया कि हत्या से कुछ देर पहले प्रीति ने अपने चचेरे भाई को व्हाट्सएप पर एक फोटो भेजी थी, जिसमें वह दूसरे कपड़े में दिखाई दे रही थी, जबकि शव मिलने के समय उसने अलग कपड़े पहन रखे थे। बेड पर दो तकिए भी पाए गए हैं, जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

    घटना की जानकारी मिलने पर पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।