Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi News: एअर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची-दिल्ली विमान रद, विलंब से कई विमानों ने देरी से भरी उड़ान

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 06:16 AM (IST)

    रांची में तकनीकी कारणों से दिल्ली-रांची और रांची-दिल्ली की उड़ानें रद्द रहीं। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से कई अन्य विमानों ने भी देरी से उड़ान भरी जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। बेंगलुरु-रांची विमान भी रद्द किया गया। प्रभावित विमानों में दिल्ली हैदराबाद कोलकाता पटना और बेंगलुरु जाने वाली उड़ानें शामिल हैं।

    Hero Image
    एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची-दिल्ली विमान रद (File Photo)

    जागरण संवाददाता, रांची। तकनीकी कारणों से शुक्रवार को दिल्ली-रांची विमान (आइएक्स 1204) व रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1114) रद रहा।

    वहीं दूसरी ओर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1200) ने पांच घंटे 35 मिनट, रांची-हैदराबाद विमान (6ई 191) ने 58 मिनट, रांची-कोलकाता विमान (6ई 6893) ने 29 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1105) ने 25 मिनट, रांची-पटना विमान (6ई 925) ने 23 मिनट व रांची-बेंगलुरु विमान (आइएक्स 1530) ने 19 मिनट विलंब से उड़ान भरी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर, बेंगलुरु-रांची विमान (आइएक्स 1239) भी रद रहा। दिल्ली-रांची विमान (आइएक्स 1199) पांच घंटे 41 मिनट व हैदराबाद-रांची विमान (6ई 186) 45 मिनट विलंब से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा।

    comedy show banner
    comedy show banner