Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: रिटायर्ड IAS अधिकारी ने थामा कांग्रेस का दामन, झारखंड में मजबूत हुई कांग्रेस

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 10:52 PM (IST)

    राज्य प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अवध नारायण प्रसाद ने कांग्रेस की सदस्यता ली। उनके साथ नेतरहाट स्कूल के पूर्व शिक्षक डॉ. प्रसाद पासवान और अन्य लोगों ने भी कांग्रेस का दामन थामा। झारखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर डॉ. पासवान को नेशनल एजुकेशन कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी और अपर सचिव पद से सेवानिवृत्त अवध नारायण प्रसाद ने रविवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    उनके साथ नेतरहाट स्कूल के पूर्व शिक्षक डॉ. प्रसाद पासवान और दर्जनों अन्य लोगों ने भी कांग्रेस का दामन थामा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में उन्हें और उनके साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर डॉ. प्रसाद पासवान को नेशनल एजुकेशन कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र सिंह, मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी, विनय सिन्हा दीपू, अभिलाष साहु, राजन वर्मा, केदार पासवान, जवाहर लाल महथा, अभिजीत राज सहित कई नेता उपस्थित थे।

    केशव महतो कमलेश ने कहा कि प्रसाद पासवान के शिक्षा और समाजसेवा के अनुभव से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

    प्रदीप यादव ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस हमेशा जनसेवा और जनता की आवाज बुलंद करने वाली पार्टी रही है और अवध नारायण प्रसाद व डॉ. पासवान का जुड़ना इस मिशन को और सशक्त करेगा।

    राजेश ठाकुर ने दोनों नेताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

    पार्टी में शामिल होने वालों में ललन कुमार पासवान, ओम पासवान, तारकेश्वर, प्रो. शेखर मल्लिक, ब्रजकिशोर राय, बृजकिशोर बड़ाईक, रीता पासवान, नवल किशोर पासवान, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. दिनेश पासवान आदि प्रमुख थे।