Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाबूलाल मरांडी ने बालू के अवैध कारोबार पर ईडी से कार्रवाई की मांग की, बोले- लूट के खिलाफ बड़े आंदोलन की जरूरत

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 01:25 AM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में बालू के अवैध कारोबार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस लूट के खिलाफ एक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बालू के अवैध कारोबार का आरोप लगाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कार्रवाई की मांग की है।

    सोमवार को एक प्रेस वक्तव्य जारी कर मरांडी ने कहा कि राज्य में हो रहे बालू की लूट और अवैध कारोबार के खिलाफ व्यापक आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में बालू के अवैध कारोबार ने एक गंभीर सामाजिक और आर्थिक संकट का रूप ले लिया है।

    अवैध खनन और कालाबाजारी के कारण बालू की कीमतें आसमान छू रही हैं। नदियों का स्वरूप बदल रहा है और भू-क्षरण बढ़ रहा है। नदियों से कुछ ही किलोमीटर की दूरी तय करते ही बालू की कीमत कई गुना बढ़ जा रही हैं।

    मुनाफा बिचौलियों, माफियाओं, डीसी-एसपी की जेब में जा रहा है। पत्थर के नाजायज कारोबार से सेंट्रलाइज्ड वसूली पचास से साठ परसेंट थी, वो अब और बढ़ाकर पचहत्तर परसेंट से भी ज्यादा हो गई है।