'अनुराग गुप्ता घर के भेदी, अगर पद नहीं मिला तो...'; बाबूलाल मरांडी की हेमंत सोरेन को सलाह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अनुराग गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि गुप्ता की नियुक्ति अवैध थी और भाजपा ने इस पर सवाल उठाए थे। मरांडी ने सरकार को सलाह दी कि गुप्ता को किसी और पद से नवाजा जाए, अन्यथा वे सरकार को बेनकाब कर सकते हैं।

बाबूलाल मरांडी, अनुराग गुप्ता और हेमंत सोरेन। फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अनुराग गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार कर नए कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किए जाने को मुख्यमंत्री द्वारा उनका सलाह पर अमल करना बताया।
शुक्रवार को एक प्रेस वक्तव्य जारी कर मरांडी ने कहा कि झारखंड के दागी, विवादास्पद रिटायर्ड अवैध डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद। भगवान का शुक्र है कि इन्हें आपने बाहर का रास्ता दिखाया वरना झारखंड के लोगों को क्या-क्या देखने सुनने और झेलने पड़ते।
विपक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार की अवैध नियुक्तियों और मनमानी पर सवाल उठाए थे। राज्य के डीजीपी पद पर बैठे अनुराग गुप्ता की नियुक्ति पूरी तरह असंवैधानिक और अवैध थी।रा
ज्य सरकार को सलाह देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अनुराग गुप्ता को किसी और सम्मानित पद से तुरंत नवाज दीजिए। इससे आपसी हित भी सुरक्षित रहेंगे और सारे राज भी राज ही बने रहेंगे। कहीं ऐसा न हो कि आदतन ये व्यक्ति घर का भेदी-लंका ढाहे की तरह सरकार को बेनकाब करना प्रारंभ कर दे।
यह भी पढ़ें- Jharkhand New DGP: अनुराग गुप्ता ने लिया रिटायरमेंट, तदाशा मिश्रा बनीं प्रभारी डीजीपी
यह भी पढ़ें- ओडिशा की IPS बेटी बनी झारखंड की डीजीपी, तदाशा मिश्रा के नाम से खौफ खाते हैं अपराधी
यह भी पढ़ें- Jharkhand की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संभाला पद, कहा - संगठित अपराध के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।