Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Chhath Puja 2025: अमेरिका तक पहुंची छठ महापर्व की धमक, गढ़वा के रिटायर्ड इंजीनियर ने शेयर की यादें  

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 11:51 PM (IST)

    छठ महापर्व की महिमा अब विदेशों में भी फैल रही है, खासकर अमेरिका में। झारखंड मूल के कई लोग वहां बस गए हैं और छठ पूजा की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। वे पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करते हैं और छठ के पारंपरिक गीत गाते हैं। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना सिखाता है।

    Hero Image

    अमेरिका में छठ महापर्व

    संदीप केसरी शौर्य, गढ़वा। भारत से निकलकर अब छठ महापर्व अमेरिका तक पहुंच गया है। अमेरिका के विभिन्न इलाके जहां भारतीय व भारतीय मूल के लोग रहते है वहां छठ महापर्व की धमक है। बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ अमेरिका एवं अन्य भारतीय संगठनों द्वारा विभिन्न लेक व जलाशयों के करीब छठ महापर्व का आयोजन किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उक्त संगठन से जुड़े लोग जलाशयों पर छठ पूजा से संबंधित सभी प्रकार की तैयारी करते हैं। बड़ी संख्या मेंं भारतीय अमेरिका में भी छठव्रत करते हैं तथा भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

    Chhath in america

    अमेरिका में बस गए भारतीयों द्वारा छठ से संबंधित सभी प्रकार के विधि विधान का पालन किया जाता है। यानी विदेश में रहकर भी भारतीय अपनी सांस्कृतिक विरासत को बरकार रखें हुए हैं।

    न्यू जर्सी व कैलिफोर्निया समेत अन्य प्रांतों में होता है छठ महापर्व का आयोजन

    अमेरिका के न्यू जर्सी व कैलेफोर्निया समेत अन्य प्रांतों में बड़ी संख्या में भारतीय व भारतीय मूल के लोग रहते हैं। खासकर बिहार, झारखंड व उत्तरप्रदेश के लोग यहां भी छठ महापर्व मनाते हैं। लेक या जलाशय के करीब छठ का आयोजन होता है।

    Chhath in america (1)

    छठव्रति यहां आकर भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करते हैं। सबसे बडी बात है कि छठ पर यहां भी छठ से संबंधित गीत बजते है जो भारत में छठ के दौरान बजाए जाते हैं। अस्ताचलगामी एवं उदीयमान भगवान सूर्य को यहां अर्घ्य देकर छठ किया जाता है। कुछ लोग अपने घरों में भी कृत्रिम तालाब बनाकर छठव्रत करते हैं।

    गढ़वा के सेवानिवृत इंजीनियर के परिवार को है छठी मईया पर अपार श्रद्धा

    गढ़वा शहर के कपडा पट्टी निवासी सेवानिवृत इंजीनियर रामचंद्र केशरी का परिवार अमेरिका के न्यू जर्सी में जाकर बस गया है। इस परिवार को छठी मइयां पर अपार श्रद्धा है। रामचंद्र केशरी बताते हैं उन्हें भारत की हमेशा याद आती है।

    वर्ष 2015 में वह गढ़वा छठ महापर्व पर आए हुए थे। गढ़वा का छठ देखकर बहुत आनंद आया था। अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित लेक में बिहार झारखंड व उत्तरप्रदेश के रहने वाले लोग छठ करते हैं। इसमें उनका परिवार भी शामिल होता है। विगत वर्ष मैंने स्वयं एवं मेरी पत्नी पुष्पा केशरी ने छठ किया था।

    Chhath in america (2)

    इसमें बेटा विनीत, प्रपौत्र निलांश आदि तथा इसमें परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। अमेरिका में रहते हुए छठ का आयोजन बड़ा अनूठा लगता है। इस वर्ष परिवार के अन्य सदस्य छठ कर रहे है जिसमें वह शामिल होने जाएंगे।