Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: झारखंड के सात राजनीतिक दलों को सूची से हटाने के निर्देश, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 07:56 PM (IST)

    राज्य निर्वाचन आयोग ने सात राजनीतिक दलों को पंजीकृत सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन दलों ने पिछले छह वर्षों में किसी भी चुनाव में भाग नहीं लिया है जिसके कारण यह कार्रवाई की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दलों को शपथपत्र देने और 15 जुलाई तक लिखित पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। 22 जुलाई को सुनवाई निर्धारित है।

    Hero Image
    झारखंड के सात राजनीतिक दलों को सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य के सात राजनीतिक दलों को निबंधित राजनीतिक दलों की सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग के निर्देश पर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इन दलों को शपथपत्र देने को कहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें देवघर के भारत विकास मोर्चा, पलामू के भारतीय जन मुक्ति पार्टी और मानव मुक्ति मोर्चा, गढ़वा के नवजवान संघर्ष मोर्चा एवं रांची के जनसाधारण पार्टी, झारखंड विकास दल एवं राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी सम्मिलित हैं।

    कई पार्टियों का अस्तित्व समाप्त

    इन दलों ने पिछले छह वर्षों से लोकसभा या विधानसभा चुनाव या कोई उप चुनाव में भाग नहीं लिया है। इनमें से कई का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इन दलों को राजनीतिक दलों की सूची से हटाने के क्रम में आयोग से निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया गया है।

    पार्टियों को लिखित पक्ष देने का नोटिस

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय दलों के अध्यक्ष या महा सचिव को पार्टी के तरफ से शपथ पत्र सहित लिखित पक्ष देने का नोटिस भेजा गया है। इसके लिए 15 जुलाई की अंतिम समय सीमा निर्धारित की गई है।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा 22 जुलाई को पूर्वाह्न 11.00 बजे सुनवाई के लिए तिथि एवं समय भी निर्धारित की गई है।

    इसकी सूचना राजनीतिक दलों को आयोग द्वारा पंजीकृत पत्राचार के पते पर भेजी गई है। साथ ही इसकी जानकारी विभिन्न मीडिया के माध्यम से भी दी गई है।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने उक्त सभी राजनीतिक दलों के प्राधिकृत प्रतिनिधियों से इस संबंध में समय पर वांछित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है ताकि समय पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand News: ज्वेलरी दुकानदारों को प्रशासन का अल्टीमेटम, दो दिनों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Crime: अवैध स्क्रैप चोरी के मामले में कबाड़ी दुकानदार समेत सात गिरफ्तार