Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साइंस फिल्म फेस्टिवल का लोहरदगा में लीज‍िए तीन द‍िनों तक आंनद, पहली बार आयोजन

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Sun, 26 Dec 2021 05:06 PM (IST)

    साइंस फॉर सोसायटी लोहरदगा इकाई की ओर से लोहरदगा में तीन द‍िवसीय फ‍िल्‍म फेस्‍ट‍िवल का आयोजन क‍िया जा रहा है। इसमें साइंस आधार‍ित फ‍िल्‍मों का प्रदर्शन होगा। इस फेेस्‍ट‍िवल में आप समय पर पहुंच कर फ‍िल्‍मों का आनंद उठा सकते हैं।

    Hero Image
    झारखंड में पहली बार आयोज‍ित होने वाले साइंस फ‍िल्‍म फेस्‍ट‍िवल का प्रतीक फोटो।

    लोहरदगा, जागरण संवाददाता। साइंस फॉर सोसायटी लोहरदगा इकाई की की ओर से 27, 28 और 29 द‍िसंबर 2021 को साइंस फ‍िल्‍म फेस्‍ट‍िवल का आयोजन क‍िया जाएगा। यह जानकारी सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद ने दी है। उन्‍होंने बताया क‍ि झारखंड में पहली बार साइंस फ‍िल्‍म फेस्‍ट‍िवल का आयोजन होने जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन द‍िन देख सकेंगे फ‍िल्‍म

    साइंस फॉर सोसायटी लोहरदगा इकाई के अध्‍यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद ने कहा क‍ि आयोजन की जिम्मेवारी साइंस फॉर सोसायटी लोहरदगा को दी गई है। सोसायटी के ल‍िए यह गर्व की बात है। इस आयोजन से समाज को वैज्ञान‍िक नजर‍िया व‍िकस‍ित करने में मदद म‍िलेगी। तीन द‍िनों तक इसमें साइंस आधार‍ित फ‍िल्‍में द‍िखाई जाएंगी।

    वर्ष के अंत में बड़ा आयोजन

    साइंस फॉर सोसायटी लोहरदगा इकाई के अध्‍यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद ने कहा क‍ि वैज्ञानिक चेतना मीडिया ग्रुप का यह आयोजन है। 27 द‍िसंबर, 28 द‍िसंबर और 29 द‍िसंबर को इस कार्यक्रम का लोग आनंद उठा सकते हैं। इस साल के आख‍िर में लोहरदगा के लोगों के ल‍िए यह बड़ा उपहार स्‍वरूप होगा।

    वैज्ञान‍िक जागरूकता के ल‍िए पहल

    साइंस फोर सोसायटी लोहरदगा ने इसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। वैज्ञानिक जागरूकता के उद्देश्य के तहत अंधविश्वास एवं सभी प्रकार की गैरबराबरी तथा शोषण, उत्पीड़न से मुक्त, संविधान सम्मत, धर्मनिरपेक्ष, समतामूलक, विविधतापूर्ण, न्यायपूर्ण, आधुनिक, आत्मनिर्भर झारखंड एवं भारत का निर्माण इस आयोजन का लक्ष्‍य है।

    व‍िभ‍िन्‍न मुद्दों पर होगी चर्चा भी

    विज्ञान एवं रचनात्मक गतिविधियों की इसी श्रृंखला में जनसंवाद का सशक्त एवं प्रभावशाली माध्यम फिल्मों के जरिए झारखंड एवं देश-दुनिया के समक्ष मौजूद जनमुद्दों, समस्याओं एवं चुनौतियों को जानने समझने एवं तत्संबंधी विचारों के आदान-प्रदान का यह सार्थक प्रयास होगा।

    झारखंड के फ‍िल्‍मकार भी नजर आएंगे

    साइंस फॉर सोसायटी लोहरदगा इकाई के अध्‍यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद ने कहा क‍ि न‍िश्‍चय ही इस क्रम में जनहित के विभिन्न मुद्दों पर बनी फिल्मों से गुजरना एक महत्वपूर्ण एवं रोचक अवसर, अनुभव होगा। समस्याओं, चुनौतियों की समझ हमें समाधान का मार्ग तलाशने के लिए प्रेरित करती हैं। यह फ‍िल्‍म फेस्टिवल सामाजिक मुद्दों पर काम कर रहे झारखंड और देश भर के युवा फिल्मकारों को भी अपनी फिल्में प्रदर्शित करने और दर्शकों से संवाद करने का मौका देगा।