Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस को लेकर यातायात व्यवस्था में हुआ बदलाव, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

    Updated: Sat, 22 Nov 2025 05:00 AM (IST)

    झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर रांची में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। शनिवार को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश मुख्य मार्गों पर वर्जित रहेगा, उन्हें रिंग रोड का उपयोग करना होगा। शहर के कई प्रमुख चौराहों पर भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

    Hero Image

    झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर रांची शहर में शनिवार को विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस प्रशासन ने बताया कि शनिवार को सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का मुख्य मार्गों में प्रवेश वर्जित रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन वाहनों को रिंग रोड से होकर ही अपने गंतव्य तक परिचालन करने की अनुमति होगी।पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे राम मंदिर चौक, न्यू मार्केट, शनि मंदिर, गाड़ीखाना, किशोरंगंज, हरमु चौक, शहीद मैदान, शालीमार बाजार और अन्य प्रमुख चौकों में सभी प्रकार के छोटे और बड़े मालवाहक वाहन, आटो, टोटो और सवारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करने की जानकारी दी है।

    इसके अतिरिक्त एसएसपी आवास, रेडियम चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक, फिरायालाल चौक, काली मंदिर, रतन पीपी, मैकान चौक और अन्य प्रमुख मार्गों में भी इसी प्रकार का प्रतिबंध रहेगा।

    शहर में नया सराय से शहीद मैदान तक भी सभी वाहनों का परिचालन कार्यक्रम समाप्ति तक बंद रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों पर वाहनों को अस्थायी रूप से डायवर्ट या रोकने का प्रबंध किया जा सकता है।

    रांची शहर के नागरिकों से अपील की गई है कि उक्त रूट मार्ग में चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें। केवल विशेष परिस्थितियों में ही वाहन का प्रयोग करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारू और सुरक्षित बना रहे। पुलिस ने लोगों से सहयोग की उम्मीद जताई है और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।