Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand politics: हस्ताक्षर अभियान में औंधे मुंह गिरी झारखंड कांग्रेस, अब पांच नवंबर को जमा होंगे दस्तावेज

    By Ashish Jha Edited By: Kanchan Singh
    Updated: Thu, 30 Oct 2025 11:17 PM (IST)

    झारखंड कांग्रेस को 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान के लिए 25 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य मिला था, लेकिन अभी तक केवल 9 लाख हस्ताक्षर ही जुटाए जा सके हैं। प्रदेश कांग्रेस टीम की विफलता के कारण समय सीमा 4 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 5 नवंबर को दिल्ली में दस्तावेज जमा करने की बात कही है।

    Hero Image

    25 लाख हस्ताक्षर कराने के लक्ष्य के विरुद्ध पार्टी की ओर से अभी तक महज नौ लाख के करीब हस्ताक्षर कराए जा सके हैं।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस को वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को शुरू करने के पूर्व 25 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके विरुद्ध पार्टी की ओर से अभी तक महज नौ लाख के करीब हस्ताक्षर जुटाए जा सके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश कांग्रेस की टीम और जिलों में मनोनीत नए अध्यक्ष इस प्रक्रिया में पूरी तरह से विफल हो रहे हैं। यही कारण है कि इन्होंने एक बार फिर समय बढ़ाने का आग्रह किया जिसके आधार पर अगले 4 नवंबर तक हस्ताक्षर अभियान के लिए समय दिया गया है।

    पार्टी इस दौरान पूरे जोर-शोर से तैयारियों को अंजाम तक पहुंचाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि पांच नवंबर को नई दिल्ली में हस्ताक्षर अभियान से संबंधित दस्तावेज जमा कराने हैं जिसको लेकर सभी को चार नवंबर तक दस्तावेज जमा कराने को कहा गया है।

    कांग्रेस की ओर से भले ही पूर्व में यह दावा किया गया था कि 25 लाख हस्ताक्षर जुटा लिए गए हैं लेकिन वास्तविकता में यह आंकड़ा अभी दूर है। पार्टी के विधायकों और संगठन के लोगों को मिलाकर अभी तक महज नौ लाख के करीब हस्ताक्षर जुटाए जा सके हैं।

    इस कारण से प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यालय से और समय बढ़ाने की मांग की थी और इसे स्वीकार करते हुए केंद्रीय टीम ने चार नवंबर तक हसताक्षर जुटाने का समय दिया है। पूर्व में प्रदेश कांग्रेस को 15 अक्टूबर तक समय मिला था जिसे दस दिनों के लिए बढ़ाया गया था।