झारखंड नगर निकाय चुनाव: अंतिम दिन 48 नगर निगमों में कुल 2,588 नामांकन, महापौर-अध्यक्ष पद पर 275
झारखंड नगर निकाय चुनाव के अंतिम दिन 48 नगर निगमों में 2,588 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें 275 महापौर/अध्यक्ष और 2,313 वार्ड पार्षद के लिए थ ...और पढ़ें

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026
राज्य ब्यूरो, रांची। नगर निकाय चुनाव के तहत अंतिम दिन बुधवार को 48 नगर निगम में कुल 2,588 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया। इनमें 275 प्रत्याशियों ने महापौर तथा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया, वहीं 2,313 प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद के लिए नामांकन किया। इस तरह, बुधवार को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई।
48 नगर निगम में हुए कुल नामांकन की बात करें तो कुल 6,979 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें 3,462 महिलाएं हैं। इस तरह, नामांकन दाखिल करनेवालों में लगभग आधे महिलाएं हैं। कुल नामांकन में 674 प्रत्याशियों ने महापौर तथा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए हैं। शेष 6,305 नामांकन वार्ड पार्षद के लिए हुए हैं।
महापौर तथा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करनेवाले प्रत्याशियों में 41.98 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि वार्ड पार्षद के लिए दाखिल नामांकन में 50.42 प्रतिशत महिलाओं के हैं। बता दें कि महापौर तथा अध्यक्ष के लिए कुल 674 नामांकन हुए हैं, जिनमें 283 नामांकन महिलाओं ने दाखिल किए हैं।
इसी तरह, वार्ड पार्षद के लिए कुल 6,305 नामांकन दाखिल हुए हैं, जिनमें 3,179 नामांकन महिलाओं ने दाखिल किए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। अभ्यर्थी छह फरवरी तक नामांकन वापस ले सकेंगे। सात फरवरी को अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा, जिसके बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।