Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में डेविल्स ग्रुप के अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार जिलों के DSP की विशेष टीम गठित

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:58 PM (IST)

    झारखंड पुलिस डेविल्स ग्रुप से जुड़े अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाएगी। डीजीपी ने चार जिलों के डीएसपी की संयुक्त टीम बनाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा ...और पढ़ें

    डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक कर चार जिलों के डीएसपी की संयुक्त टीम को सौंपा टास्क।

    डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक कर चार जिलों के डीएसपी की संयुक्त टीम को सौंपा टास्क।

    HighLights

    1. डेविल्स ग्रुप के खिलाफ झारखंड पुलिस का व्यापक अभियान शुरू।

    2. चार जिलों के डीएसपी की संयुक्त टीम करेगी जांच।

    3. अपराधियों के विरुद्ध वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर त्वरित सुनवाई।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में सक्रिय डेविल्स ग्रुप से जुड़े अपराधियों के विरुद्ध पुलिस व्यापक अभियान चलाएगी। इसके लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर ठोस रणनीति बनाई है।

    चार जिलों के डीएसपी की संयुक्त टीम को इस ग्रुप के विरुद्ध अभियान का टास्क सौंपा गया है। यह टीम जिलों में घटित घटनाओं की समीक्षा कर, इस ग्रुप से जुड़े अपराधियों के विरुद्ध वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाएगी।

    इस ग्रुप के अपराधी गोड्डा व दुमका जिले के आसपास सक्रिय हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में डीजीपी के साथ आइजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, आईजी दुमका पटेल मयूर कन्हैयालाल, एसपी अभियान दीपक कुमार शर्मा मौजूद थे। वहीं, वीडियो कांफ्रेंसिंग से डीआईजी दुमका, एसपी दुमका व गोड्डा उपस्थित थे।

    डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बैठक के दौरान डीआइजी दुमका प्रक्षेत्र को डेविल्स ग्रुप से जुड़े सभी संदिग्ध सदस्यों का भौतिक सत्यापन कराने के साथ ही ज्वेलरी लूट व छिनतई से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध हथियारों की तस्करी रोकने तथा अंतरराज्यीय समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।

    संताल के चार जिलों के डीएसपी की बनेगी संयुक्त टीम

    बैठक में यह निर्देश दिया गया है कि इस प्रकार के संगठित अपराधों के विरुद्ध प्रभावी अनुसंधान व त्वरित उद्भेदन के लिए चार जिलों के डीएसपी की संयुक्त टीम बनेगी। इनमें गोड्डा, दुमका, जामताड़ा व देवघर जिले शामिल हैं।

    यह टीम डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में कार्य करेगी तथा संबंधित जिलों में घटित इस प्रकार की सभी घटनाओं का समन्वित अनुसंधान एवं उद्भेदन करेगी। संयुक्त टीम की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा रिपोर्ट आइजी दुमका प्रक्षेत्र को उपलब्ध कराई जाएगी।

    खबरें और भी

    डीजीपी ने दुमका प्रक्षेत्र के आइजी व आइजी अभियान को निर्देश दिया कि डेविल्स ग्रुप से जुड़े गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध वैज्ञानिक एवं ठोस साक्ष्य संकलित करें। गवाहों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करें।

    जमानतदार का सत्यापन कराएं तथा अभियोजन पक्ष के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर मामलों का स्पीडी ट्रायल कराएं, ताकि दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके। डीजीपी ने वरीय पदाधिकारियों को भी क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने, पीसीआर से सघन गश्ती करने का भी निर्देश दिया।

    यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस में अनुकंपा नियुक्ति: 153 आश्रितों को मिलेगा सम्मानजनक रोजगार, 62 बाल आरक्षी शामिल

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर पुलिस का 'लेग शॉट' फॉर्मूला अपराधियों पर भारी, शब्बे सहित चार बदमाश पैर में गोली मार दबोचे

    यह भी पढ़ें- रांची में मूक नाबालिग को रेस्क्यू कर थाने की जगह अपने घर ले गया जमादार, मां ने पूछा- कपड़े कैसे बदले?