Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में चली तबादला एक्सप्रेस, 1 दिन में 2 बड़े विभागों में अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग; लिस्ट जारी

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 09:38 PM (IST)

    झारखंड सरकार ने एक दर्जन अधिकारियों को जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। दुमका लोहरदगा गुमला जामताड़ा समेत कई जिलों में नए डीटीओ तैनात। वहीं कृषि विभाग में भी 55 अधिकारियों का तबादला किया गया है जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। कंचन कुमारी को रांची में प्रभारी उप निदेशक (योजना) बनाया गया है।

    Hero Image
    झारखंड में चली तबादला एक्सप्रेस, 1 दिन में 2 बड़े विभागों में अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने एक दर्जन अधिकारियों को जिला परिवहन पदाधिकारी के तौर पर पदस्थापित किया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग से सेवा सौंपे जाने के बाद परिवहन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    नाम पदस्थापना
    मृत्युंजय कुमार डीटीओ, दुमका
    जयशंखी मुरमु डीटीओ, लोहरदगा
    ज्ञान शंकर जायसवाल डीटीओ, गुमला
    प्रवीण चौधरी डीटीओ, जामताड़ा
    गौतम कुमार डीटीओ, प. सिंहभूम, चाईबासा
    संतोष कुमार डीटीओ, गिरिडीह
    माहेश्वरी प्रसाद यादव डीटीओ, चतरा
    हरिशंकर बारिक डीटीओ, खूंटी
    उमेश मंडल डीटीओ, लातेहार
    मारुति मिंज डीटीओ, बोकारो
    शैलेश कुमार प्रियदर्शी डीटीओ, देवघर
    मिथिलेश कुमार चौधरी डीटीओ, पाकुड़ का अतिरिक्त प्रभार

    जयप्रकाश करमाली, डीटीओ दुमका एवं मनीषा वत्स, डीटीओ रामगढ़ की सेवा कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग को सौंपी गई है।

    कृषि विभाग के 55 पदाधिकारियों का तबादला

    दूसरी ओर, सरकार ने कृषि विभाग के 55 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

    इस संबंध में कृषि विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार कंचन कुमारी को प्रभारी उप निदेशक (योजना), रांची बनाया गया है।

    निकहत परवीन को सहायक निदेशक (उद्यान) उद्यान निदेशालय में नियुक्ति किया गया है। अधिसूचना में सभी पदाधिकारियों के एक सप्ताह में तबादले के स्थान पर योगदान करने का आदेश दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- IPS Promotion: केंद्र ने झारखंड कैडर के 2 तेजतर्रार आईपीएस को DG रैंक में किया इम्पैनल, नोटिफिकेशन जारी

    comedy show banner
    comedy show banner