Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jharkhand Weather: सावधान! छठ पर्व पर झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा रांची का मौसम

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 07:27 AM (IST)

    रांची और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 29 अक्टूबर को गिरावट आ सकती है। दक्षिणी और पश्चिमी झारखंड में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 28 अक्टूबर को रांची में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। 

    Hero Image

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, रांची। पिछले एक सप्ताह से राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों का मौसम लगातार बदल रहा है। दिनभर मौसम शुष्क रहता है और शाम ढलते ही ठंड का असर शुरू हो जाता है।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है जबकि इसके बाद यानी 29 अक्टूबर को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अहले सुबह रांची व आसपास के क्षेत्रों में कोहरे या धुंध का असर देखने को मिल रहा है। 25 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

    इन जिलों में यह स्थिति 28 अक्टूबर तक बनी रहेगी। वहीं, राजधानी रांची में 25, 26 और 27 अक्टूबर को सुबह में कोहरे का असर देखने को मिलेगा जबकि 28 अक्टूबर को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और दो या अधिक बार हल्के व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अबकी बार छठ पूजा में ठंड का असर देखने को मिलेगा। इस बीच सुबह में कोहरे या धुंध और शाम के वक्त आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार का रिकॉर्ड किया गया।

    वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची का तापमान गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दो डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें-

    झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।