JPSC सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा की Revised Answer Key जारी: 2 प्रश्न हटाए गए, 5 के उत्तर बदले
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी की है। इसमें दो प्रश्न हटाए गए, पांच के उत्तर बद ...और पढ़ें

HighLights
JPSC ने सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी की।
दो प्रश्न हटाए गए, पांच प्रश्नों के उत्तर बदले गए।
तीन गलत विकल्पों वाले प्रश्नों में सभी को समान अंक।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड न्यायिक सेवा के अंतर्गत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रांरभिक प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित उत्तर कुंजी (माडल उत्तर) जारी किया है।
इसमें दो प्रश्न गलत हाेने के कारण हटाए गए हैं। वहीं, पांच प्रश्नों के उत्तर बदले गए। तीन ऐसे प्रश्न हैं, जिनके चारों विकल्प गलत थे। आयोग ने इन तीनों प्रश्नों में सभी अभ्यर्थियों को समान अर्थात एक-एक अंक देने का निर्णय लिया है।
आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नौ फरवरी को पारित आदेश के आलोक में संशोधित उत्तर कुंजी जारी किया। बताते चलें कि यह परीक्षा 10 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी।
इधर, आयोग ने इसी 10 मई को आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलाग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) एवं सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) का प्रारंभिक मॉडल उत्तर प्रकाशित कर दिया है।
इस परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी दो जून से पांच जून तक इसपर अपनी आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से साक्ष्य के साथ भेज सकते हैं। आयोग के अनुसार, अन्य माध्यमों से प्राप्त आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।