Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: पुलिस की ड्रग तस्करों पर सख्त कार्रवाई, 2 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 05:03 AM (IST)

    रांची के तुपुदाना में पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ सूरज केरकेट्टा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची और खूंटी की सीमा पर अफीम का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने ग्राहक बनकर सूरज से संपर्क किया और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Hero Image
    तुपुदाना पुलिस ने 2 किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता तुपुदाना। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के डुंडी गडा बाजार के समीप तुपुदाना पुलिस ने 2 किलो अफीम के साथ सूरज केरकेट्टा नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

    मिली जानकारी के अनुसार तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल कुमार महतो को रांची खूंटी सीमा पर स्थित गांवों में अफीम कारोबारियों के द्वारा अफीम की खरीद बिक्री की सूचना लगातार मिल रही थी।

    प्रभारी दुलाल महतो ने अफीम कारोबारी को पकड़ने के लिए पुलिस को ही अफीम का खरीदार बनाकर अफीम कारोबारी से पांच लाख रुपए प्रति किलो में अफीम खरीदने की बात कह कर पिछले कुछ दिनों से लगातार अफीम कारोबारी युवक सूरज से संपर्क बनाए हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को डुंडी गडा बाजार में अफीम डिलीवरी देने की बात तय हुई थी। पुलिस सिविल ड्रेस में खरीदार बनकर डुंडी गडा बाजार अफीम खरीदने के लिए पहुंची और अफीम लेकर सूरज क्रिकेटर बाइक से बाजार पहुंचा।

    इस बीच आसपास में सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिसकर्मी सूरज को 2 किलो अफीम के साथ रंगे हाथ हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने अफीम के विषय में कुछ विशेष जानकारी नहीं दिया।

    वहीं, तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल कुमार महतो अफीम के साथ सूरज को तुपुदाना ओपी लेकर आ गई है । जहां एनडीपीसी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी हो रही है। सूरज को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।