Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 7 को आएंगे झारखंड

    By Vikram GiriEdited By:
    Updated: Tue, 02 Feb 2021 12:01 PM (IST)

    ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी सात फरवरी को झारखंड दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राजधानी रांची में प्रदेश कमेटी के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

    Hero Image
    7 को झारखंड आएंगे ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष। जागरण

    रांची, जासं । ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी सात फरवरी को झारखंड दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राजधानी रांची में प्रदेश कमेटी के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही अल्पसंख्यकों की समस्याओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए मोमिन कॉन्फ्रेंस रांची जिला कमेटी के तत्वाधान में आठ फरवरी को रांची में एक बैठक का भी आयोजन किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। आयोजन की तैयारी के लिए रांची जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता शमीम अख्तर आजाद अध्यक्ष रांची जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव सह प्रवक्ता जफर इमाम ने किया। इस मौके से राष्ट्रीय सचिव सगीर अहमद अंसारी, प्रदेश महासचिव मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी के झारखंड आगमन पर रांची जिला कमेटी के द्वारा आठ फरवरी को प्रस्तावित समारोह को सफल बनाने के लिए रांची जिला के तमाम पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।

    बैठक में मोहम्मद सगीर अंसारी ने कहा रांची जिला कमेटी की बैठक महत्वपूर्ण होगी। सभी सदस्य व कार्यकर्ता बैठक को कामयाब बनाने के लिए अपना योगदान दें। प्रदेश महासचिव मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने कहा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली अंसारी ने राज्य के सभी जिलों में दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं। इस दौरे का मकसद झारखंड में मोमिनों, मुस्लिमों के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं सियासी हिस्सेदारी की रणनीति तैयार करना है। मुफ्ती अजहर कासमी ने कहा कि रांची जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस अव्वल दिन से ही झारखंड सरकार के मंत्रियों को अपने ज्ञापन पत्र द्वारा समस्याओं से अवगत कराने में अहम भूमिका अदा की है।

    रांची जिला महासचिव सह प्रवक्ता जफर इमाम ने कहा रांची जिला अध्यक्ष की तरफ से जो दिशा निर्देश दिया जाएगा, हम यकीन दिलाते हैं कि रांची जिला अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। साथ ही मोमिनों, मुस्लिमों के उत्थान के लिए रांची जिला मोमिन कांफ्रेंस हमेशा प्रयासरत रहेगा। उन्होंने जिला के सभी पदाधिकारियों से अपील की कि आठ फरवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दें। बहुत जल्द कार्यक्रम स्थल और समय की घोषणा कर दी जाएगी।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार अंसारी, अख्तर हुसैन आदि उपस्थित थे।