Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रातू मुठभेड़: कुख्यात राहुल दुबे समेत पांच पर FIR दर्ज, घायल अपराधियों के पैर से निकाली गई गोली

    Updated: Sun, 12 Oct 2025 10:17 AM (IST)

    रांची के रातू थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें राहुल दुबे समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हुए, जिन्हें गोली लगी थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अन्य दो सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

    Hero Image

    राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के साथ मुठभेड़


    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के मामले में कुख्यात अपराधी राहुल दुबे सहित कुल पांच आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए थे, जिनके पैर से गोली निकाल दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों की हालत खतरे से बाहर है और डाक्टरों के मुताबिक, साजन को एक गोली और अमित को दो गोलियां लगी थीं। दोनों की स्थिति अब स्थिर है। पुलिस ने बताया कि ठीक होते ही दोनों को जेल भेजा जाएगा।

    इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य खलारी और मैक्लुस्कीगंज की ओर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं।

    सूचना मिलते ही पुलिस ने रास्तों पर सघन जांच अभियान चलाया। सुबह करीब साढ़े तीन बजे, एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

    जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी और वे घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों घायलों ने कबूल किया कि वे कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के सदस्य हैं।

    उन्होंने यह भी बताया कि उनके दो अन्य साथी आतिश दास और देवानंद दास, आगे रास्ते में उनका इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन दोनों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    एफएसएल को भेजे जाएंगे जब्त हथियार

    मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारों को जांच के लिए फारेंसिक साइंस लैब भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की तलाशी और पड़ताल की जा रही है, ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों और उनकी साजिशों का भंडाफोड़ किया जा सके।