Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांचीवासियों को जल्द मिलेगा तीन नए फ्लाईओवर का तोहफा, मुख्यमंत्री ने की प्रोजेक्ट की समीक्षा

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 12:06 AM (IST)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में तीन फ्लाईओवर परियोजनाओं की समीक्षा की हरमू से एसीबी कार्यालय अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ और करम टोली से साइंस सिटी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर में यातायात जाम को कम करना और आवागमन को सुगम बनाना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखने का निर्देश दिया।

    Hero Image
    रांचीवासियों को जल्द मिलेगा तीन नए फ्लाईओवर का तोहफा

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची शहर में प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण फ्लाईओवर परियोजनाओं हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय, अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ और करम टोली चौक से साइंस सिटी के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन परियोजनाओं से रांची में यातायात जाम की समस्या कम होगी और आवागमन सुगम होगा। मुख्यमंत्री ने हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक प्रस्तावित फ्लाईओवर की कार्य योजना और डिजाइन का विस्तृत प्रेजेंटेशन देखा।

    उन्होंने कहा कि हरमू बाइपास रोड पर अक्सर लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी का कारण है। इस फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी।

    मुख्यमंत्री ने इसे रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ने का निर्देश दिया ताकि आवागमन और सुविधाजनक हो। पथ निर्माण विभाग ने बताया कि इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

    समीक्षा बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण भेंगरा, मुख्य अभियंता विजय रंजन और कंसल्टेंट कंपनी स्पर्श इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के सुधीर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    इन फ्लाईओवर परियोजनाओं के पूरा होने से रांची में यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और शहरवासियों को आवागमन में सुविधा के साथ समय की बचत होगी।

    अरगोड़ा और करम टोली फ्लाईओवर की डीपीआर और कार्ययोजना जल्द बनाने के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ और करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर परियोजनाओं के प्रेजेंटेशन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इनके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने और कार्ययोजना को मूर्त रूप देने का निर्देश दिया।

    अरगोड़ा चौक पर गोलचक्कर निर्माण का सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि इससे कई महत्वपूर्ण सड़कें आपस में जुड़ेंगी, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

    करम टोली से साइंस सिटी तक प्रस्तावित फोरलेन एलिवेटेड फ्लाईओवर और डाक्टर्स कालोनी से हिल व्यू बरियातू रोड तक सड़क निर्माण पर भी चर्चा हुई।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी फ्लाईओवर परियोजनाओं की डिजाइन और निर्माण में भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाए।

    उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं और इन्हें पूरी तत्परता व प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाए। हरमू, अरगोड़ा, और करम टोली फ्लाईओवर रांची के यातायात को और सुगम बनाएंगे, जिससे शहरवासियों का जीवन आसान होगा।