Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची के कावेरी रेस्टोरेंट मालिक लव भाटिया ने की आत्महत्या, कारोबारी जगत में गहरा सदमा; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Thu, 21 May 2026 07:42 PM (IST)

    रांची के प्रसिद्ध कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया ने गुरुवार को कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से शहर के कारोबारी जगत में शोक की ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    कारोबारी लव भाटिया के घर के बाहर जांच में जुटी पुलिस। (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. कावेरी रेस्टोरेंट संचालक लव भाटिया ने की आत्महत्या।

    2. जहर खाने के बाद रेस्टोरेंट में ही अचेत होकर गिरे।

    3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची के जाने-माने कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया ने गुरुवार को कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस अप्रत्याशित घटना के बाद शहर के कारोबारी जगत में शोक की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय लव भाटिया अपने रेस्टोरेंट में ही मौजूद थे।

    इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह रेस्टोरेंट परिसर में ही अचेत होकर गिर पड़े। वहां मौजूद कर्मचारियों और परिचितों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही शहर के कई गणमान्य कारोबारी और उनके परिचित बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेज दिया है।

    मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की शुरुआती छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला जहर सेवन कर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

    पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ-साथ सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है। उधर, लव भाटिया की अचानक हुई इस मौत से उनके परिवार और करीबियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    luv bhatia1

    लव भाटिया की फाइल फोटो।

    यह भी पढ़ें- चतरा में जैन मंदिर से चोरी हुई 100 साल पुरानी 50 लाख की अष्टधातु मूर्ति 2 घंटे में बरामद, चोर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Heatwave: 'यह सामान्य गर्मी नहीं, संभावित स्वास्थ्य आपदा है'; स्वास्थ्य मंत्री ने की सुबह 11 से शाम 4 बजे तक धूप से बचने की अपील

    खबरें और भी