7 साल का इंतजार खत्म! JPSC करेगा 508 पदों पर भर्ती, 5-6 दिसंबर को होगी छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा
राज्य प्रशासनिक सेवा के तहत उप समाहर्ता पदों पर नियुक्ति हेतु छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा सात वर्ष बाद होगी। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यह परीक्षा 5-6 दिसंबर को होगी। आयोग ने नौ अन्य परीक्षाओं की संभावित तिथियां भी घोषित की हैं जिनमें कुल 508 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से उपसमाहर्ता के 28 पद भरे जाएंगे।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य प्रशासनिक सेवा के तहत उप समाहर्ता के पदों पर नियुक्ति के लिए छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा सात वर्ष बाद होगी। झारखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा के लिए 25 सितंबर 2018 को ही विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन विभिन्न कारणों से इसकी लिखित परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं हो सकी थी।
अब आयोग ने सात वर्ष बाद इसकी लिखित परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा पांच से छह दिसंबर को आयोजित होगी। आयोग ने इसी के साथ कुल नौ प्रतियोगिता परीक्षाओं की संभावित तिथियां भी घोषित कर दी हैं। आयोग ने कहा है कि विभिन्न परीक्षाओं की घोषित तिथियां संभावित हैं तथा इनमें संशोधन भी हो सकता है।
कुल 508 पदों पर होगी नियुक्ति
इन परीक्षाओं के माध्यम से कुल 508 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से उपसमाहर्ता के 28 पदों के विरुद्ध होनेवाली नियुक्ति भी सम्मिलित हैं।
बताते चलें कि छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा की प्रक्रिया सितंबर 2018 में ही शुरू की गई थी। बाद में 20 मई 2025 को फिर से विज्ञापन जारी कर कोर्ट के आदेश के आलोक में अनुकंपा पर नियुक्त कर्मियों को भी इसमें सम्मिलित होने के लिए पात्र घोषित किया गया तथा उनसे आवेदन लिए गए।
इन तिथियाें को आयोजित होंगी परीक्षाएं
प्रतियोगिता परीक्षा | परीक्षा की प्रकृति | संभावित तिथि | कुल पद |
---|---|---|---|
दंत चिकित्सक | साक्षात्कार | 21-22 सितंबर | 23 |
सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग) | प्रारंभिक परीक्षा | 04-05 अक्टूबर | 26 |
सहायक लोक अभियोजक (नियुक्ति) | प्रारंभिक परीक्षा | 10-11 अक्टूबर | 134 |
क्षेत्र वन पदाधिकारी | मुख्य परीक्षा | 31 अक्टूबर से 02 नवंबर | 170 |
सहायक वन संरक्षक | मुख्य परीक्षा | 07-10 नवंबर | 78 |
प्रोजेक्ट मैनेजर | लिखित परीक्षा | 21-22 नवंबर | 30 |
छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा | लिखित परीक्षा | 05-06 दिसंबर | 28 |
फैक्ट्री इंस्पेक्टर नियुक्ति | लिखित परीक्षा | 12-13 दिसंबर | 14 |
वाष्पित निरीक्षक नियुक्ति | लिखित परीक्षा | 19-20 दिसंबर | 05 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।