Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi News: अवैध अफीम की खेती पर पुलिस का प्लान, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 04:18 PM (IST)

    रांची पुलिस ने जिले में अवैध अफीम की खेती को रोकने के लिए व्यापक रणनीति बनाई है। खेतों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी और सूचना देने वालों को इनाम दिया जाएगा। पिछले दो वर्षों में पुलिस ने 6843 एकड़ में फैली अफीम की फसल नष्ट की और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया। पुलिस इस बार अफीम की खेती करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी।

    Hero Image
    अवैध अफीम की खेती पर पुलिस का प्लान, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची जिले में अवैध अफीम की खेती पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने इस बार पहले से ही मोर्चा संभाल लिया है। अफीम की बुवाई शुरू होने से पहले ही पुलिस ने व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। इस बार न सिर्फ खेतों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी, बल्कि अफीम की खेती की सूचना देने वालों को इनाम भी दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खास बात यह है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। हर साल अक्टूबर, नवंबर में कई इलाकों में सुदूरवर्ती क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती शुरू कर दी जाती है। पिछले दो वर्षों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई एकड़ में फैली अफीम की फसल नष्ट की थी। इस बार ऐसी खेती को समय रहते रोकने की तैयारी की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि जिन इलाकों में पूर्व में अफीम की खेती होती रही है, वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही ग्रामीणों और आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध खेती की सूचना तुरंत दें।

    ड्रोन से होगी खेतों की निगरानी

    इस अभियान में आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अफीम की खेती की पहचान के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। इससे दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में भी निगरानी संभव होगी। ड्रोन से मिली जानकारी के आधार पर टीम मौके पर जाकर फसल नष्ट करेगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इस बार अफीम की खेती रोकने के लिए आम लोगों को भी अभियान से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है। पुलिस ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति अवैध अफीम की खेती की सूचना देगा, उसे नकद इनाम दिया जाएगा। इस इनाम की राशि गोपनीय रखी गई है, ताकि सुरक्षा कारणों से किसी को खतरा न हो।

    पिछले दो वर्षों में कार्रवाई का आंकड़ा

    पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में रांची जिला के विभिन्न इलाकों में 6843 एकड़ में फैली अफीम की अवैध फसल को नष्ट किया गया। अफीम और डोडा के मामले में 100 कांड दर्ज किया गया जिसमें 33 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

    कड़ी कार्रवाई का संदेश

    एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने साफ कर दिया है कि इस बार किसी को भी अफीम की खेती करने नहीं दी जाएगी। यदि किसी खेत में अवैध अफीम की फसल पाई जाती है, तो उसके मालिक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।