Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश की वजह से लौटी ठंड; 27 फरवरी से फिर बढ़ेगा पारा

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 07:21 AM (IST)

    Jharkhand Weather Today: राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदल रहा है। तेज हवाओं के बाद तापमान में गिरावट आई है, लेकिन अगले चार दिनों में यह 2-3 डिग्री ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बारिश की वजह से ठंड में वापसी। (AI Generated Image)

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बुधवार को भी राजधानी में दिनभर तेज हवा का असर रहा जबकि, शाम होते ही तापमान में गिरावट देखने को मिला।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह में कुहासा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। साथ ही मौसम शुष्क बना रहेगा।

    राज्य में अगले 24 घंटे के दरम्यान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले चार दिनों तक यानी 27, 28 फरवरी 1 और 2 मार्च तक तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा 9 मिमी पूर्वी सिंहभूम के गुराबंधा में रिकॉर्ड की गई।

    वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री गुमला का रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    हालांकि, सोमवार को तेज हवा और कई जगहों पर हुई बूंदाबांदी के बाद राजधानी के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। राजधानी में गर्मी का असर कुछ कम हुआ है और सुबह और शाम ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

    अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान

    • 26 फरवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
    • 27 फरवरी : अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
    • 28 फरवरी : अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
    • 29 फरवरी : अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस

    यह भी पढ़ें- झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें