Jharkhand: रांची बस स्टैंड में जैप जवान का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jharkhand Crime News रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में सिलीगुड़ी से रांची आई शिवम बस में जैप के एक जवान का शव बरामद किया गया है। रांची बस स्टैंड में शव बरामद के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रांची, जासं। Jharkhand Crime News: झारखंड की राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में सोमवार की सुबह सिलीगुड़ी से रांची आई शिवम बस में जैप के एक जवान का शव बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद बस स्टैंड में सनसनी फैल गई है। मृत जवान की पहचान कॉन्स्टेबल 187 प्रकाश सुदना के रूप में हुई है। वे दार्जलिंग पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वर्तमान में जैप 1 में पदस्थापित थे।
सिलीगुड़ी से आ रहे थे रांची
वेद अवकाश पर अपने पैतृक आवास गए हुए थे। वहां के सिलीगुड़ी से बस पकड़ कर रांची आ रहे थे। इसी दौरान उनकी संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। हालांकि पुलिस को आशंका है कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से जवान की मौत हुई होगी। पुलिस ने जवान के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए रिम्स भेज दिया है।
जैप जवान का शव।
लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस रुकने के बाद खलासी ने जब जैप जवान को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।