Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा और इस्माइल अंसारी जेल में रह कर मना रहा छठ, प्रशासन ने उपलब्ध कराई सामाग्री 

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 07:16 PM (IST)

    कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा और इस्माइल अंसारी जेल में छठ मना रहे हैं। जेल प्रशासन ने उन्हें पूजा सामग्री उपलब्ध कराई है और उनके लिए विशेष व्यवस्था की है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह घटना जेल प्रशासन के अपराधियों को सुधारने के प्रयासों को दर्शाती है।

    Hero Image

    जेल में खरना करता इस्माइल अंसारी। फोटो जागरण

    डॉ. प्रणेश, साहिबगंज। साहिबगंज मंडल कारा में रविवार को छठ के गीत गूंज उठे। मौका था छठ पूजा के खरना का। यहां बंद पलामू का कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा व बरहेट का इस्माइल अंसारी इस बाद छठ कर रहा है। दोनों मंडल कारा के सेल में बंद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले सप्ताह दोनों ने कारा अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन से मिलकर छठ करने की जानकारी दी। इसके बाद जेल प्रशासन की ओर से छठ पूजा में प्रयुक्त होने वाली तमाम सामग्री दोनों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    मंडल कारा के अंदर ही छठ पूजा के लिए छोटा सा तालाब खोदा गया है जिसमें दोनों अर्घ्य देंगे। दोनों बंदियों ने रविवार को मिलकर खरना किया। इसमें अन्य बंदियों ने भी सहयोग किया।

    खरना में 51 किलो दूध का खीर बनाया गया जिसे सभी बंदियों के बीच वितरित किया गया। ठेकुआ सहित अन्य प्रसाद भी पर्याप्त मात्रा में तैयार किए गए हैं। पांच कांधी केला मंगाया गया है। जेल में महिला-पुरुष सहित करीब तीन सौ बंदी तथा 50 के करीब कर्मी हैं। सभी के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा।

    कौन है सुजीत सिन्हा व इस्माइल अंसारी

    सुजीत सिन्हा पलामू का कुख्यात गैंगस्टर है। उसपर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, गैंगवार सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में बंद था। मंडल कारा से ही अपने गैंग के संचालन की सूचना पर उसे 12 अक्टूबर को साहिबगंज मंडल कारा में शिफ्ट किया गया।

    उसे विशेष सेल में पुलिस की निगरानी में रखा गया है। मंडल कारा की पुलिस 24 घंटा उसपर नजर रखती है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जाती है।

    डीआईजी (कारा) और मेदिनीनगर केंद्रीय कारा के अधीक्षक ने सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए सुजीत को अन्य जेल में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी।

    कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अपराधिक नेटवर्क, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, रामगढ़ और पलामू समेत विभिन्न जिलों में रहा है। एनकाउंटर में मारे गए अमन साहू वह उसके गैंग से भी उसका कनेक्शन था। सुजीत पर विभिन्न थानों में लगभग सौ मामले दर्ज हैं।

    वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। उधर, बरहेट का इस्माइल अंसारी भी कुख्यात अपराधी है। उसपर हत्या, रंगदारी सहित कई मामले दर्ज हैं। 2010-11 में वह जेल से भाग गया था।

    पुन: वह पकड़ा गया और सजा काट कर निकला। इस साल अप्रैल में वह कोडिन कफ सीरफ के साथ पकड़ा गया तब से जेल में बंद है। सेल में उसने मां दुर्गा की तस्वीर लगा रखी है तथा वह नियमित उनकी पूजा अर्चना करता है। छठ वह पहली बार कर रहा है।