Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand: पति से झगड़े के बाद पत्‍नी तीन बच्चों को लेकर कुएं में कूदी, 7 घंटे बाद महिला रेस्‍क्यू; मासूमों की मौत

    Updated: Sun, 18 Feb 2024 08:58 PM (IST)

    खरसावां के कुम्हारसाही बस्ती निवासी पूजा देवी ने अपने पति अशोक महतो से झगड़ा करने के बाद अपने तीन बच्चों को लेकर 20 फीट गहरे कुएं में कूद गई। कुएं में कूदने के कारण तीनों बच्चों की मौत हो गई जबकि महिला को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है उसका इलाज खरसावां सीएचसी में चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

    Hero Image
    पति से झगड़े के बाद महिला तीन बच्चों को लेकर कुएं में कूदी, 7 घंटे बाद महिला रेस्‍क्यू

    संवाद सूत्र, खरसावां। खरसावां के कुम्हारसाही बस्ती निवासी पूजा देवी ने अपने पति अशोक महतो से झगड़ा करने के बाद अपने तीन बच्चों को लेकर 20 फीट गहरे कुएं में कूद गई। कुएं में कूदने के कारण तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है उसका इलाज खरसावां सीएचसी में चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सुबह करीब दस बजे कुएं में कूदी महिला को करीब सात घंटे के बाद कुएं से बाहर निकाला गया। जब महिला को कुएं से बाहर निकाला गया तो वह ठंड से काम रही थी उसे तुरंत कंबल दिया गया।

    यह है पूरा मामला

    खरसावां के कुम्हारसाही बस्ती में अशोक महतो अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहते थे। वह मूल रुप से लोहरदगा के कुडू गांव के रहने वाले हैं। शनिवार को घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। पूजा देवी ने दूरभाष पर इसकी शिकायत पुलिस को कर दी।

    शिकायत के बाद खरसावां थाना में दोनों पति-पत्नी को समझा-बुझाकर सुलह कराया दी गई थी। शनिवार की शाम शाम तक सबकुछ सामान्य हो गया।

    रविवार की सुबह पति अशोक महतो किसी काम से रांची चला गया। इसी दौरान रविवार की सुबह 10 से 11 बजे के बीच पत्नी पूजा देवी (30) ने अपने दो बेटी कोमल कुमारी (9) व अनन्या महतो (5) तथा बेटा आर्यन महतो (2) के साथ कुंआ में छलांग लगा दी।

    घटना की जानकारी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आस पास लोगों को मिली। तब तक काफी देर हो चुकी थी। कुंआ में डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलने पर खरसावां थाना प्रभारी हरेंद्र पाठक दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

    इसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से रेस्क्यू कर पहले महिला पूजा देवी को कुंआ से बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनों बच्चों के शव को कुंआ से बाहर निकाला गया।

    इस घटना की जानकारी अशोक महतो को नहीं थी। कुंआ से तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने दूरभाष के जरीये मामले की जानकारी अशोक महतो को दी।

    पहले महिला को रेक्स्यू कर बचाया गया

    खरसावां पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पहले महिला पूजा कुमारी को रेस्क्यू कर कुंआ से बाहर निकाला गया। महिला पूरी तरह से गुमसुम हो गयी है। कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में पुलिस ने महिला को इलाज के लिए खरसावां सीएचसी भेजा दिया।

    महिला को रेक्स्यू करने बाद कुंआ के अंदर से एक-एक कर तीनों शवों को बाहर निकाला गया। तीनों शव को बाहर निकालने में करीब डेढ़ घंटे का समय गया। शाम 4.40 बजे शाम पहला शव आर्यन महतो (2) का निकाला गया। इसके पश्चात 5.30 में अनन्या महतो (5) व 5.54 बजे कोमल कुमारी (9) का शव कुंआ से निकाला गया। पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

    पांच माह से कुम्हारसाही में रह रहा है अशोक महतो

    अशोक महतो पिछले दस वर्षो से अलग अलग गांवों में घूम घूम कर गाय-बैल समेत पालतु पशुओं का उपचार करता है। पहले वह वायफ संस्था में काम करता था।

    वायफ संस्था बंद होने के बाद वह निजी स्तर पर गांवों में घूम घूम कर मवेशियों का उपचार करता है। लोहरदगा के कुंडू निवासी अशोक महतो पिछले पांच माह से खरसावां के कुम्हारसाही में किराये के मकान पर रहा है।

    पति से झगड़ा करने के बाद महिला अपने तीनों बच्चों को लेकर कुआं में कूद गई, जिसे कुएं में ही तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला को किसी तरह से बचा लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - हरेंद्र पाठक, थाना प्रभारी खरसावां

    यह भी पढ़ें -

    '...जांच करवा फंसाया गया', हेमंत की गिरफ्तारी को लेकर झामुमो का भाजपा पर हमला; बोले- जवाब झारखंड की जनता देगी

    असमंजस में चंपई सरकार! खुलकर नहीं बोल रहे कांग्रेस विधायक, खरगे से मुलाकात के बाद तस्वीरें होंगी साफ