टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा: पैसेंजर होल्डिंग एरिया जल्द
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर त्योहारों से पहले पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनेगा। रेल मंत्रालय ने 76 स्टेशनों पर ऐसी सुविधाएँ देने की योजना बनाई है, जिसमें रांच ...और पढ़ें

टाटानगर स्टेशन की फाइल फोटो।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही यात्रियों को एक नई सुविधा मिलने वाली है। त्योहारी सीजन से पहले यहां पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनकर तैयार हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने देशभर के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के एरिया विकसित करने की योजना को मंजूरी दी है। इसमें टाटानगर के साथ रांची और शालीमार स्टेशन भी शामिल हैं।
नई दिल्ली स्टेशन पर पहले से लागू है यह व्यवस्था :
नई दिल्ली स्टेशन पर इस व्यवस्था की सफलता के बाद यह फैसला लिया गया है, जहां दीपावली और छठ जैसे मौकों पर यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में यह माडल बेहद कारगर साबित हुआ था।
भीड़ को नियंत्रित करने में होगी आसानी :
पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनने से यात्रियों को आरामदायक प्रतीक्षा स्थल मिलेगा। साथ ही, स्टेशन प्रबंधन पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। इससे भीड़ नियंत्रण आसान होगा, ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार आएगा और सुरक्षा कर्मियों का दबाव कम होगा।
माड्यूलर डिजाइन में किया जाएगा विकसित:
रेल मंत्रालय के अनुसार, सभी 76 स्टेशनों पर ये एरिया 2026 के त्योहारी सीजन से पहले तैयार कर लिए जाएंगे। इन्हें माड्यूलर डिजाइन में विकसित किया जाएगा, ताकि हर शहर की जलवायु, जनसंख्या और उपलब्ध जगह के अनुसार इन्हें ढाला जा सके।
अत्याधुनिक स्क्रीन पर मिलेगी सुुविधा की जानकारी :
इन क्षेत्रों में यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी, पंखे, शौचालय, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और ट्रेन की रीयल-टाइम जानकारी वाली स्क्रीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य से रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।