हाथी के आने से अफरा-तफरी, दो बच्चियां घायल
जंगली हाथी के उत्पात से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को सरना टोली में झ्

संसू,बानो(सिमडेगा):जंगली हाथी के उत्पात से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को सरना टोली में झुंड से बिछड़े हाथी के घुस जाने से अफरातफरी मच गई। हाथियों के डर से भागने के क्रम में दो बच्चियां भी घायल हो गईं। हाथी के आ धमकने की सूचना मिलते ही बानो रेंजर सुनील कुमार पांडेय तत्परता के साथ तुरंत पाहनटोली पंहुचे। कुछ देर में बानो प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा भी सरना टोली पंहुचे। सभी ने मिल कर हाथियों को सोड़ा की तरफ खदेडा़। उन्होंने गांव वालों को समझाया कि हाथी आने पर दूर रहें। बानो रेंजर और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने घायल बच्चियों को बानो स्वास्थ्य केन्द्र लाकर दोनों का ईलाज करवाया। उन्होंने बताया कि अभी बानो के बांकी क्षेत्र में भी हाथियों के झुंड की सूचना है। हाथी ने महिला को किया घायल
सिमडेगा:कोलेबिरा के लचडागढ़ में नदी के किनारे शौच के लिए बाहर गई महिला को जंगली हाथी ने घायल कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लचरागढ़ बनटोली निवासी मेजा पांडु नामक महिला आज सुबह शौच के लिए गांव के पास स्थित नदी में गई थी। तभी अचानक नदी के दूसरी तरफ से जंगली हाथी आ धमका। कुहासा होने के कारण उक्त महिला हाथी को देख नहीं पाई और हाथी ने हमला कर दिया।जिससे उसके चेहरे और शरीर के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों वहां पंहुचे और ग्रामीणो के द्वारा हाथी को भगाते हुए घायल महिला को वहां से सुरक्षित निकालते हुए 108 एंबुलेंस की सहायता से कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों के द्वारा उनका प्राथमिक इलाज कर सदर हास्पिटल सिमडेगा रेफर कर दिया। इधर घायल महिला से मिलने वन क्षेत्र पदाधिकारी विनोद कुमार एवं प्रभारी बनपाल अनुज मिज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।