Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Simdega News: सिमडेगा में जंगली हाथियों का आतंक, तीन दिन में 3 लोगों की कुचलकर ली जान

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 12:49 PM (IST)

    झारखंड के कई इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है। सिमडेगा में तीन दिन में जंगली हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला। वहीं गुमला में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति की जान ले ली। हाथी के हमले में तीन लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। मृतक के स्वजनों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है।

    Hero Image
    सिमडेगा और गुमला में जंगली हाथी की आतंक

    जागरण संवाददाता, सिमडेगा/गुमला। आक्रामक जंगली हाथियों ने बानो में अलग-अलग क्षेत्र में दो लोगों की जान ले ली। पहली घटना महाबुआंग थाना क्षेत्र के बुरुइरगी डेबोटोली की की है। वहीं, दूसरी घटना बानो थाना क्षेत्र के पबुड़ा पंचायत के जमांग गांव की है। वहीं, गुमला में भी हाथी ने एक व्यक्ति की जान ले ली। तीन लोग हाथी के हमले में घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर के बाहर सो रहे युवक को हाथी ने कुचला

    महाबुआंग थाना क्षेत्र के बुरुइरगी डेबोटोली में घर के बाहर सोए विकास ओहदार को जंगली हाथी ने कुचलकर जान ले ली। घटना गुरुवार रात करीब 12:30 बजे की है। घटना की जानकारी सुबह परिजनों और ग्रामीणों को हुई। घटना की जानकारी वार्ड सदस्य संदीप समद एवं बेड़ाइरगी पंचायत की मुखिया हेलेना कंडुलना को दी गई।

    वन विभाग ने दी सहायता राशि

    इसके बाद थाना और वन विभाग को भी इस घटना की सूचना दी गई। वन विभाग के कर्मी मनीष और सुरेश टेटे घटनास्थल पहुंचे और मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप में 10 दस हजार रुपये दिए।

    घटना की जानकारी होने पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने मामले की जानकारी ली और वन विभाग को मृतक के आश्रितों को जल्द सहायता करने का निर्देश दिया।

    महिला को हाथी ने कुचला

    बानो थाना क्षेत्र के पबुड़ा पंचायत के जमांग गांव में जंगली हाथी ने एक 45 वर्षीय महिला सिबिरया लुगुन को कुचलकर मार डाला। यह घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे की है।

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला सुबह महुआ चुनने गई थी। इसी बीच महिला का हाथी से आमना-सामना हो गया और हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला।

    झाड़ी में मिला शव

    ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथी के आने की सूचना मिलने पर ग्रामीण जंगली हाथी को भागने के लिए जंगल में गए थे। इसी बीच महिला के शव को झाड़ी में देखा। इसके बाद वन विभाग की टीम को इस बारे में सूचना दी गई। वन विभाग के कर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर तत्काल सहायता राशि के रूप में 10 हजार रुपये दी।

    सहायता राशि सौंपते वनकर्मी।

    हाथियों ने 3 दिन में ली 3 लोगों की जान

    बानो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया है। आपको बता दें कि जंगली हाथियों ने तीन दिन के अंदर तीन लोगों की जान ली है, जिसके बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं।

    जंगली हाथियों ने दो की जान ली है, क्षेत्र में दो हाथी बताए जा रहे हैं। विभाग की टीम उन पर नजर रखे हुए है। एक की मौत एक दिन पूर्व जलडेगा क्षेत्र में हुई थी, वहां दूसरे हाथी ने घटना को अंजाम दिया था। लोग हाथी और भालू से सुरक्षा को लेकर सजग रहें। भालू भी खासकर सुबह और शाम में अधिक सक्रिय रहते हैं।

    शशांक शेखर सिंह, डीएफओ

    गुमला: हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत, 3 घायल

    जिले के पालकोट प्रखंड के देवगांव चपाटौली गांव में हाथी ने हमला कर एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, जबकि तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे की है।

    जानकारी के अनुसार देवगांव निवासी ख्रीस्तोफर एक्का उम्र 60 वर्ष सुबह 5 बजे पुआल लाने के लिए घर से निकले थे, तभी हाथी ने हमला कर दिया और उन्हें पटककर मार डाला।

    इसरे बाद हाथी ने तीन और लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायलों के परिजनों को 5-5 हजार रुपये दिए गए हैं।

    घायल को मुआवजा देते वन पदाधिकारी।

    ये भी पढ़ें

    Nawada News: भूखे हाथियों ने नवादा के गांव में मचाया आतंक, कच्चे घरों को तोड़कर खाया अनाज

    Ranchi News: आप कहां चले गए... हम परिवार कैसे संभालेंगे, दहाड़ मारकर रोने लगीं अनिल टाइगर की पत्नी