Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian rail की पहल : Tatanagar, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों में अब मिलेगा 24 घंटे डॉक्टर और दवा की सुविधा

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 09:06 PM (IST)

    चक्रधरपुर रेल मंडल जल्द ही टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर 24 घंटे डॉक्टर और दवा की सुविधा शुरू करेगा। आपातकालीन स्थिति में मुफ्त इलाज मिलेगा, जबकि अन्य सेवाओं के लिए शुल्क लगेगा। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिसका स्वागत किया जा रहा है।

    Hero Image

    फाइल फाेटो।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल यात्रियों की चिकित्सा सुरक्षा और आपात स्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। मंडल प्रशासन ने जल्द ही टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे डॉक्टर और दवा की सुविधा बहाल करने की तैयारी पूरी कर ली है। 
     
    इसके लिए मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा निविदा भी जारी की जा चुकी है और निविदा स्वीकृत होते ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। रेल मंडल की योजना के अनुसार इन चारों महत्वपूर्ण स्टेशनों पर मेडिकल स्टॉल को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। 
     
    यात्रियों को दिन-रात किसी भी समय प्राथमिक उपचार, डॉक्टर की सलाह और आवश्यक दवाएं उपलब्ध होंगी। नई व्यवस्था का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में यात्रियों को समय पर इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि किसी दुर्घटना या बीमारी के दौरान अनहोनी से बचा जा सके।


    आपातकाल में मुफ्त उपचार, आम इलाज पर निर्धारित शुल्क 

    रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपातकालीन हालात में चिकित्सा उपचार पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। यदि कोई यात्री स्टेशन परिसर में घायल हो जाता है या ट्रेन में अस्वस्थ हो जाता है, तो उसे स्टेशन पर ही तत्काल Free of cost प्राथमिक उपचार दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    वहीं सामान्य दवा या उपचार के लिए रेलवे और सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल स्टॉल पर दवाएं हमेशा एमआरपी पर ही मिल सकेंगी ताकि यात्रियों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
     
    हाल के महीनों में चक्रधरपुर रेल मंडल के स्टेशनों और ट्रेनों में कई यात्रियों के अचानक बीमार पड़ने तथा समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाने के कारण गंभीर समस्याएं सामने आई थीं। कुछ मामलों में यात्रियों की स्थिति बिगड़ने और मौत तक की शिकायतें दर्ज की गई थीं। 
     
    इन घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे, जिसके बाद इस तरह की व्यापक चिकित्सा सुविधा की मांग तेज हो गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने यात्रियों को तुरंत और सही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह ठोस पहल शुरू की है। 
     
    Rail yatri संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है।

    रेल मंडल प्रशासन ने बताया कि इस सुविधा को लागू करने की प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ रही है। उनके अनुसार नए साल के आगमन के साथ ही यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी। 

    घोषणा के बाद यात्रियों में खासा उत्साह देखने है। रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इन स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध होने से दुर्घटना या बीमारी के दौरान मदद मिलेगी। यात्रियों के मन में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा।

    रेल यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के इस निर्णय की भरपूर सराहना की है। उनका कहना है कि इस कदम से रेलवे Traveling अब और सुरक्षित व भरोसेमंद होगी। खासकर बुजुर्ग यात्रियों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों के लिए यह सुविधा बेहद लाभदायक साबित होगी।

    चक्रधरपुर रेल मंडल के चार प्रमुख स्टेशनों में 24 घंटे डॉक्टर और दवा की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टेंडर निकाला गया है। स्टेशन में आपातकालीन स्थिति में यात्री का इलाज निश्‍शुल्क होगा। वहीं ट्रेन या स्टेशन में बीमार हुए यात्री को डाक्टर की सुविधा के लिए 100 रुपये और दवा के लिए एमआरपी रेट का भगुतान करना पड़ेगा।

    -

    आदित्य चौधरी , सीनियर डीसीएम चक्रधरपुर रेल मंडल