Chaibasa News: रात में सो रहे थे सुरक्षाकर्मी, मौका देख चाईबासा बाल सुधार गृह से दो बंदी फरार
चाईबासा बाल संप्रेक्षण गृह से दो बाल बंदी दीवार फांद कर फरार हो गए जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रात लगभग 3 बजे 15-16 वर्ष की आयु के बंदी दीवार पर चढ़कर भाग गए। गिनती के दौरान पता चलने पर पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने जायजा लिया। अप्रैल में पहले भी दीवार के तार काटे गए थे जिसकी मरम्मत नहीं हुई थी जिससे भागने में मदद मिली।

जागरण संवाददाता, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के बाल संप्रेक्षण गृह से दो बाल बंदी दीवार फांद कर फरार हो गये। जिससे संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात लगभग 3 बजे संप्रेक्षण गृह के बाहरी दीवार में चढ़ कर दो तालाबंदी भागने में कामयाब रहे।
संप्रेक्षण गृह के जिस दीवार से बाल बंदी भागा है। दोनों बाल बंदियों की उम्र लगभग 15-16 साल बताया जा रहा है। वह कई अपराधिक मामले में बंद थे। इसकी जानकारी सुबह बंदियों के गिनती के दौरान मिली, जब बाल बंदी कम मिले तो अन्य बाल बंदियों से पूछताछ करने पर पता चला कि दो बाल बंदी रात तीन बजे से गायब हैं। इसके बाद बाहरी दीवार के पास रस्सी के सहारे बाल बंदी दीवार में चढ़े और वहीं से दोनों फरार हो गये।
जबकि जहां से बाल बंदी भागे हैं वहां पर बाहरी सुरक्षा में दो जवान भी तैनात थे, लेकिन उनको बाल बंदियों के भागने की भनक तक नहीं लगी।
बाल बंदी भागने की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन समेत अन्य पदाधिकारी बाल संप्रेक्षण गृह पहुंच कर पूरा जायजा लिये। साथ ही संप्रेक्षण गृह में फरार होने वाले बाल बंदियों के बारे पूरी जानकारी लिये।
जहां से भागे वहां पहले से ही कटा हुआ था कांटेदार तार
बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने वाले दोनों बाल बंदी बाल संप्रेक्षण गृह के लचर व्यवस्था का फायदा उठाया है। जहां से दोनों फरार हुए वहां के दीवार के ऊपर लगे कांटेदार तार को अप्रैल माह में फरार होने वाले बाल बंदियों ने काट दिया था। वह तार उसी अवस्था में थी, उसका रिपेयर भी नहीं कराया गया था।
जिसके कारण बाल बंदियों ने उसी जगह को टारगेट कर भागने की जगह के रूप में इस्तेमाल किये हैं। इससे बाल संप्रेक्षण गृह के प्रबंधन की लापरवाही पूरी तरह दिखाई पड़ रही है।
एक अप्रैल को भी बाल संप्रेक्षण गृह से भाग चुके हैं 21 बाल बंदी
एक अप्रैल 2025 को संप्रेक्षण गृह में बाल बंदी बवाल मचाते हुए मुख्य दरवाजा को तोड़ कर सुरक्षा में तैनात कर्मियों से मारपीट कर फरार हो गये थे। उन्हें रोकने आये सुरक्षा कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। सीसीटीवी कैमरा को तोड़फोड़ दिया।
गेट की कुंडी तोड़कर सभी बाल बंदी बाहर आ गये। मौका देखकर 21 से बंदी वहां से चाईबासा व सरायकेला भी ओर भाग निकले थे। जिसमें से 15 बाल बंदियों को पुलिस ने पकड़ कर वापस ले आयी, लेकिन अभी तक कुछ फरार ही हैं।
बाल संप्रेक्षण गृह से दो बाल बंदी फरार हो गये हैं। घटना स्थल में जाकर पूरी जानकारी ली गई है। दोनों की तलाश पुलिस उनके पते पर कर रही है। दोनों फरार बाल बंदियों को जल्द ही वापस लाया जायेगा। -राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक चाईबासा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।