Jharkhand Politics: घाटशिला उपचुनाव के बीच BJP को झटका, कद्दावर नेताओं ने थामा JMM का दामन
घाटशिला उपचुनाव के बीच भाजपा को उस समय झटका लगा जब पूर्व जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती समेत कई मंडल अध्यक्ष झामुमो में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। चक्रवर्ती पहले भी टिकट वितरण से नाराज थे और उन्हें इस बार उपचुनाव में स्टार प्रचारक का दायित्व मिला था।

भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व पूर्व मंडल अध्यक्ष ने झामुमो का दामन थामा, सीएम ने कराया पार्टी में शामिल
जागरण संवाददाता, घाटशिला। घाटशिला उपचुनाव (Ghatshila By-Election 2025) के बीच भाजपा को झामुमो ने तगड़ा झटका दिया है। भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरव चक्रवर्ती, घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार, मुसाबनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषारकांत पातर, सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश महाली ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम ल।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन नेताओं को रांची में झामुमो का पट्टा देकर पार्टी में शामिल कराया। ये भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें की पूर्व जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती 2024 के चुनाव में भी पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को टिकट देने से नाराज होकर बगावती तेवर अपना लिया था।
हालांकि, उस समय पार्टी ने सौरव चक्रवर्ती को मना लिया था। इसबार भी सौरव चक्रवर्ती नाराज चल रहे थे। वे पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू के खास माने जाते है। सौरव चक्रवर्ती को इस बार विधानसभा उपचुनाव में जनसभा सह स्टार प्रचारक प्रमुख का दायित्व मिला हुआ था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।