जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष यानी रजत जयंती पर दैनिक जागरण की ओर से सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र में झारखंड गौरव यात्रा का आयोजन किया गया।
इस यात्रा में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, विद्यार्थी, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुए। चक्रधरपुर शहर के रेलवे हाई स्कूल मैदान से झारखंड गौरव यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया।
चक्रधरपुर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने मशाल जलाकर झारखंड गौरव यात्रा को क्षेत्र में रवाना किया। इस मौके पर गणमान्य लोग मौजूद थे।
झारखंड गौरव यात्रा रेलवे हाई स्कूल मैदान से मुख्य सड़क मार्ग एनएच 75 से हनुमान चौक, रेलवे ओवरब्रिज होते हुए हृदयस्थली पवन चौक पहुंची। यहां इस कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह, झामुमो नगर अध्यक्ष वसीम अकरम हुसैन, शेष नारायण लाल, पंकज शर्मा, कुमार विवेक, बुलटन रवानी समेत शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस यात्रा में शामिल विद्यार्थी और गणमान्य लोग जय झारखंड का नारा लगा रहे थे।
झारखंड गौरव यात्रा के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते बन रहा था। चक्रधरपुर के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूल एवं कालेजों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने झारखंड गौरव यात्रा की शोभा बढ़ाई।
कारमेल विद्यालय की बैंड टीम ने इस झारखंड गौरव यात्रा का नेतृत्व किया किया। रेलवे हाई स्कूल मैदान से बैंड टीम की धुन और रजत जयंती थीम सांग के साथ दो कतारों में विद्यार्थी अपने संस्थान का बैनर तथा दैनिक जागरण के स्लोगन लिखे तख्ती लिए शामिल हुए।
मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय, मधुसूदन पब्लिक स्कूल, कारमेल स्कूल, मारवाड़ी प्लस टू स्कूल, सेक्रेड हार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन इस यात्रा के हिस्सा बने। वहीं सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में सेवा दे रहे कोचिंग संस्थान केएनटी यानी कोल्हान नितिर तुरतुंग के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर यात्रा में हिस्सा लिया।
गौरव यात्रा के गवाह बने इन विद्यालयों के शिक्षक
विभिन्न संगठनों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों के शिक्षक इस झारखंड गौरव यात्रा के गवाह बने। केएनटी के केंद्रीय अध्यक्ष माझी राम जामुदा, सृजन महिला विकास मंच की सचिव नरगिस खातून, भगेरिया फाउंडेशन के बिनोद भगेरिया, कारमेल स्कूल की शिक्षिका आशा कुमारी बारला, मंजूला केरकेट्टा, विजय केरकेट्टा, मारवाडृी प्लस टू स्कूल के शिक्षक दीपक कुमार, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन के प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर, पंकज मिश्रा, विपिन कुमार मिश्रा, किरण कुमारी चौहान,मधुसूदन स्कूल से मंतोष कुमार महतो, लक्ष्मी साहा, सेक्रेड हार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल से सत्यजीत प्रधान आदि झारखंड गौरव यात्रा के गवाह बने।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।